एक्सप्लोरर

PNB Hike Charges: पीएनबी ग्राहक ध्यान दें! बैंक ने कई सर्विसेज के चार्ज में की बढ़ोतरी, जानें डिटेल्स

PNB RTGS-NEFT Charges: बैंक के इस फैसले का असर बैंक के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा. अब उन्हें ऑनलाइन मनी ट्रांसफर (Online Money Transfer) करने पर ज्यादा से ज्यादा शुल्क देना होगा.

Punjab National Bank RTGS-NEFT Charges: देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है. अब बैंक की कुछ सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ेगा. बैंक ने अपनी जरूरी सर्विसेज NEFT (National Electronic Fund Transfer) और RTGS (Real Time Gross Settlement) पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी की है. बैंक की यह बढ़ोतरी 20 मई 2022 से लागू हो चुकी है.

बैंक के इस फैसले का असर बैंक के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा. अब उन्हें ऑनलाइन मनी ट्रांसफर (Online Money Transfer) करने पर ज्यादा से ज्यादा शुल्क देना होगा. अगर आप भी पीएनबी (PNB) के इन ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आपको कितना शुल्क अब चुकाना होगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

RTGS पर देना होगा इतना शुल्क
आपको बता दें कि ग्राहको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड (Online) से RTGS सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. अब बैंक ऑनलाइन RTGS पर 24 रुपये और ऑफलाइन RTGS पर 24.50 रुपये शुल्क लेगा. पहले बैंक द्वारा केवल 20 रुपये RTGS शुल्क लिया जाता था. वहीं 5 लाख रुपये से अधिक के RTGS पर पहले आपको 40 रुपये शुल्क देना होता था. अब आपको 49.50 ऑफलाइन मोड (Offline Mode) पर और 49 रुपये ऑनलाइन मोड पर देना होगा.

NEFT पर देना होगा इतना शुल्क
बैंक ने अपने RTGS के नियमों में भी बदलाव कर दिया है. अगर आप पीएनबी के सेविंग खाताधारक (Saving Account) हैं तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. वहीं पीएनबी के सेविंग अकाउंट में NEFT के पैसे ट्रांसफर करने के बजाय और लेन देन पर आपको शुल्क देना होगा. 10 हजार रुपये से अधिक के NEFT पर आपको 2 रुपये के बजाय 2.25 रुपये देने होंगे. वहीं ऑनलाइन मोड पर 1.75 रुपये देना होगा. 

वहीं 10 हजार रुपये से अधिक और 1 लाख रुपये के लेन देन तक आपको 4 रुपये के बजाय 4.75  रुपये ऑफलाइन मोड पर और 4.25 रुपये ऑनलाइन मोड पर देना होगा. वहीं 1 से 2 लाख रुपये पर 14 रुपये के बजाय 14.75 लाख रुपये और ऑनलाइन लेन देन पर 14.25 रुपये का शुल्क देना पड़ता है. वहीं 2 लाख रुपये से अधिक के NEFT पर आपको 24.75 लाख रुपये का शुल्क देना होगा.

ये भी पढ़ें-

Business Idea: भारतीय रेलवे के साथ मिलकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी ढेर सारी कमाई

SBI Credit Card: एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ी खबर! SBI कार्ड से शॉपिंग करने पर मिलेंगे कई फायदे, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget