एक्सप्लोरर

PNB Charges Increased: कम से कम 10 हजार रुपये बैलेंस रखना जरूरी होगा, लॉकर चार्ज भी महंगा

PNB Charges News:  पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को झटका लगा है क्योंकि उनके खातों पर कई तरह के चार्जेज बढ़ने वाले हैं. मेट्रो शहरों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी है.

PNB Charges News: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एलान किया है कि वो अपनी कई सर्विसेज पर चार्ज को बढ़ा रहा है. अब बैंक में मिनिमम बैलेंस रखने की लिमिट को बढ़ा दिया गया है और शहरी इलाकों के पीएनबी कस्टमर्स को अपने अकाउंट में कम से कम 10 हजार रुपये बैलेंस रखना होगा. पीएनबी की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दे दी गई है और बताए गए नए चार्ज आने वाली 15 जनवरी से लागू होंगे. 

बैंक ने खातों में मिनिमम बैलेंस लिमिट और चार्ज बढ़ाकर दोगुने किए 
पीएनबी में तिमाही आधार पर शहरी इलाकों में औसत बैलेंस की मिनिमम लिमिट 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी गई है. मिनिमम बैलेंस न रखने पर जो चार्ज पहले 300 रुपये था वो भी दोगुना करके 600 रुपये कर दिया गया है. 

गांवों में अकाउंट पर भी मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाला चार्ज बढ़ा
ग्रामीण और सेमी अर्बन इलाकों के खातों के लिए तिमाही आधार पर कम से कम बैलेंस मेंटेन न करने पर लगने वाला चार्ज 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है. पीएनबी ने ग्रामीण और सेमी अर्बन इलाकों के मिनिमम बैलेंस की लिमिट में कोई चेंज नहीं करते हुए इसे 1000 रुपये पर बरकरार रखा है. 

लॉकर चार्ज में भी करीब दोगुनी बढ़त
लॉकर चार्जेस में जो बदलाव हुए हैं उसमें सभी तरह के लॉकर पर असर होगा. अर्बन और मेट्रो शहरों में लॉकर के चार्ज को 500 रुपये तक बढ़ने वाले हैं. स्मॉल साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में पहले 1000 रुपये था जो 15 जनवरी से बढ़कर 1250 रुपये हो जाएगा. शहरी या अर्बन इलाकों में ये चार्ज बढ़कर 2000 रुपये हो गया है जो पहले 1500 रुपये था.

मध्यम साइज के भी लॉकर का चार्ज बढ़ा
मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2 हजार से बढ़कर 2,500 और अर्बन इलाके में 3 हजार से बढ़कर 3,500 रुपए हो गया है.बड़े लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में ढाई हजार से 3 हजार और अर्बन में 5 हजार से 5,500 रुपए हो गया.एकदम बड़े साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण और अर्बन दोनों के लिए 10 हजार रुपए है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

साल में लॉकर के लिए 15 की बजाए 12 बार विजिट की लिमिट के बाद चार्ज 
पीएनबी के लॉकरधारक एक साल में अब 12 बार ही लॉकर के लिए फ्री विजिट कर सकते हैं और 13वीं विजिट से हर विजिट पर 100 रुपये चार्ज लगेगा. पहले ये सीमा 15 बार के विजिट की थी. 

करेंट अकाउंट को बंद कराने के चार्ज
पीएनबी में करेंट अकाउंट को खोलने के 14 दिन से ज्यादा और एक साल के अंदर अगर बंद कराया जाता है तो इसका चार्ज पहले 600 रुपये होता था जो अब 15 जनवरी से बढ़कर 800 रुपये हो जाएगा. 

पीएनबी ने जो भी चार्ज बढ़ाए हैं उनके बारे में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है और pnbindia.in/#slider-skip पर जाकर आप इसका पूरा विवरण देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

IRCTC Password: आईआरसीटीसी की वेबसाइट का पासवर्ड भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, ऐसे कर सकते हैं रीसैट

PNB Loan: इन लोन पर PNB दे रहा है छूट, लेना है सस्ती दरों पर कर्ज तो ऐसे उठाएं फायदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget