एक्सप्लोरर

PMC Bank के स्मॉल डिपॉजिटर्स के लिए अच्छी खबर, अकाउंट से निकाल सकते हैं इतनी रकम

PMC Bank की यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की विलय की व्यवस्था के तहत पीएमसी बैंक के सभी जमाकर्ताओं को पूरी मूल राशि लौटाई जाएगी. पांच लाख रुपये तक की जमा वाले ग्राहकों की संख्या 96 फीसदी बैठती है.

PMC Bank Account: हाल में संकटग्रस्त पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक यानी पीएमसी (PMC Bank) का अधिग्रहण करने वाले यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक- यूएसएफबी (Unity Small Finance Bank) ने कहा है कि पीएमसी के पांच लाख रुपये तक के छोटे डिपॉजिटर्स (Depositers) अपना पूरा पैसा अभी निकाल सकते हैं. 

नए बैंक में रख सकते हैं डिपॉजिट- मिलेगा 7 फीसदी का ब्याज
इसके अलावा USFB ने कहा है कि जमाकर्ता अपने डिपॉजिट को नए बैंक में रख सकते हैं जिसपर उन्हें वार्षिक सात फीसदी का ब्याज मिलेगा. पीएमसी बैंक के छोटे जमाकर्ताओं की संख्या 96 फीसदी है.

वित्त मंत्रालय ने पीएमएसी बैंक के विलय को दी थी मंजूरी
इससे पहले वित्त मंत्रालय ने 25 जनवरी को पीएमसी बैंक के यूएसएफबी में विलय को मंजूरी दी थी. इससे पीएमसी बैंक को परिसमापन से संरक्षण मिल गया है और साथ ही सभी हितधारकों ने राहत की सांस ली है. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा है कि विलय वाले बैंक की करीब 110 शाखाएं और 1,100 से अधिक कर्मचारी अब नए लेबल के तहत काम करेंगे.

PMC Bank के डिपॉजिटर्स को मिलेगी पूरी रकम वापस
यूएसएफबी ने कहा कि वह विलय की व्यवस्था के तहत पीएमसी बैंक के सभी जमाकर्ताओं की पूरी मूल राशि लौटाएगा. पांच लाख रुपये तक की जमा वाले ग्राहकों की संख्या 96 फीसदी बैठती है. USFB ने कहा कि जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम नियमों की जरूरतों को पूरा करने के साथ पांच लाख रुपये तक की जमा वाले ग्राहकों का भुगतान अग्रिम में किया जाएगा. हालांकि, जो ग्राहक नए बैंक में अपनी जमा रखना चाहते हैं उन्हें सालाना सात फीसदी का ब्याज दिया जाएगा.

इसके अलावा संस्थागत जमाकर्ताओ को उनकी जमा के 80 फीसदी के बराबर तरजीही शेयर मिलेंगे और शेष 20 फीसदी के लिए इक्विटी शेयर वॉरंट दिए जाएंगे. यूनिटी के आईपीओ के समय ये वॉरंट इक्विटी शेयरों में तब्दील हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

Budget 2022: महिलाएं चाहें बजट में टैक्स छूट की ज्यादा लिमिट, निर्मला सीतारमण पर हैं इन उम्मीदों का भार

खुशखबरी! केंद्र सरकार हर महीने देगी 5000 रुपये, सालाना होगी पूरे 60,000 की कमाई, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget