एक्सप्लोरर

पीएम स्वनिधि योजना: अब मोबाइल एप की मदद से स्ट्रीट वेंडर्स को घर बैठे मिलेगा लोन

इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है. यह लोन लेने के लिए किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पीएम स्‍वनिधि योजना के लिए पीएम स्वनिधि मोबाइल एप लॉन्च किया है. बता दें इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है. ऐप का लक्ष्य कर्ज देने वाले संस्थानों को यूजर फ्रेंडली डिजिटल इंटरफेस उपलबध कराना है.

सरकार के अनुसार नए लॉन्च किए गए ऐप में वे सभी समान फीचर्स हैं, जो पीएम स्वनिधि के वेब पोर्टल में हैं. इनमें आवेदकों का ई-केवाईसी, ऐप्लीकेशंस की प्रोसेसिंग और रियल टाइम मोनेटरिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं.

इस योजना की शुरुआत 1 जून से की गई थी. इसमें रेहड़ी-पटरी वालों को कामकाज में मदद के लिए 10 हजार रुपए तक का लोन दिया जा रहा है. यह लोन लेने के लिए किसी भी तरह की जमानत (गारंटी) नहीं देनी होगी. इस स्‍कीम के लिए सरकार ने 5000 करोड़ रुपए की राशि रखी है.

सड़क किनारे, ठेले या रेहड़ी-पटरी पर दुकान चलाने वालों को यह कर्ज दिया जाएगा. फल-सब्जी, लॉन्ड्री, सैलून और पान की दुकानें भी इस श्रेणी में शामिल की गई हैं. यह कर्ज बेहद आसान शर्तों पर दिया जाएगा.

इस स्‍कीम से 50 लाख स्‍ट्रीट वेंडरों को फायदा पहुंचने की उम्‍मीद है. समय पर भुगतान करने वालों को ब्याज में 7 फीसदी छूट दी जाएगी. हालांकि अभी कर्ज पर कितना ब्याज देना होगा यह नहीं बताया गया है.

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अब तक 1.54 लाख से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों ने इसके लिए अप्लाई किया है. 48,000 से ज्यादा आवेदकों को मंजूरी मिल गई है और राशि को अधिकृत कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

देश में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, देखें कैसे एक से 15 लाख तक पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy
Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget