एक्सप्लोरर

एक्सपोर्ट में तेजी के पीएम मोदी के दावे पर सीताराम येचुरी का हमला, बोले- प्रधानमंत्री झुठला रहे वास्तविकता को

Export-Import Data: दो दिन पहले ही एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का डेटा घोषित हुआ जिसके मुताबिक जुलाई में एक्सपोर्ट 8 महीने के निचले लेवल पर आया गया है.

India Export Import Data: सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने भारत के घटते एक्सपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला बोला है. सीताराम येचुरी ने कहा, लाल किले से राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने ये दावा किया कि हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और हमारा एक्सपोर्ट भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. लेकिन हकीकत ये है कि जुलाई महीने में भारत का निर्यात 8 महीने के निचले स्तर पर जा फिसला है जिसके चलते व्यापार घाटा 23.7 फीसदी के साथ बढ़कर 23.5 बिलियन डॉलर हो गया है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीताराम येचुरी ने लिखा, ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री झूठ बोलने के साथ वास्तविकता को झुठला रहे हैं. दरअसल लालकिले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ' ग्लोबल ग्रोथ में भारत का योगदान बड़ा है. भारत का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार बढ़ रहा है और ये दोगुना हो चुका है.'  प्रधानमंत्री के इसी बयान पर सीपीएम महासचिव ने हमला बोला है. 

14 अगस्त 2024 को एक्सपोर्ट-इंपोर्ट को लेकर वाणिज्य मंत्रालय ने डेटा जारी किया था. इस डेटा के मुताबिक भारत का मर्केंडाइज एक्सपोर्ट्स जुलाई में 1.2 फीसदी की गिरावट के साथ 33.98 बिलियन रहा है जो एक साल पहले जुलाई 2023 में 34.39 बिलियन डॉलर रहा था. जुलाई 2024 में भारत के एक्सपोर्ट का ये आंकड़ा 8 महीने में सबसे कम है. जबकि इसी दौरान इंपोर्ट में बढ़ोतरी आई है और ये जुलाई 2024 में 7.45 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 57.48 बिलियन डॉलर रहा है जो एक साल पहले समान अवधि में 53.49 बिलियन डॉलर रहा था. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट में इस खाई के चलते भारत का व्यापार घाटा जुलाई महीने में 23.5 बिलियन डॉलर रहा है. जून 2024 में व्यापार घाटा 20.98 बिलियन डॉलर रहा था.   

तिमाही दर तिमाही एक्सपोर्ट - इंपोर्ट के आंकड़े पर नजर डालें तो जून 2024 के मुकाबले जुलाई 2024 में एक्सपोर्ट्स में 3.5 फीसदी की कमी आई है जबकि इंपोर्ट 2.3 फीसदी के दर से बढ़ा है. यानि जून 2024 के मुकाबले जुलाई 2024 में व्यापार घाटे में 12 फीसदी का उछाल आया है. डेटा के मुताबिक पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट में कमी के चलते निर्यात घटा है. हालांकि वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने ये भरोसा जताया है कि भारत 2024-25 में पिछले वित्त वर्ष के एक्सपोर्ट के आंकड़े 778 बिलियन डॉलर को पार कर जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax Refund Scam: इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे फेक मैसेज से टैक्सपेयर्स को किया सावधान, टैक्स रिफंड घोटाले से बचने की दी नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget