एक्सप्लोरर

Mudra Loan: 8 साल में 40 करोड़ से ज्यादा को मिला 23 लाख करोड़ रुपये का लोन, जानें पीएम मुद्रा योजना का कैसे मिलेगा लाभ

PM Mudra Loan: आज यानी 8 अप्रैल को पीएम मुद्रा योजना के 8 साल पूरे हो गए है. केंद्र सरकार की इस योजना के जरिए 40 करोड़ से अधिक लोगों को अपना रोजगार शुरू करने में मदद मिली है.

PM Mudra Loan: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana) की शुरुआत हुए आज पूरे आठ साल हो गए हैं. केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत की थी. इस स्कीम के तहत सरकार देश में एंटरप्रेन्योरशिप यानी स्वरोजगार को बढ़ावा देने की कोशिश करती है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry)  द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, अब तक आठ सालों में सरकार ने कुल 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को पीएम मुद्रा लोन के तहत 23.2 लाख करोड़ की राशि बांटी है.

कुल तीन श्रेणी में मिलता है लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri Mudra Yojana) के तहत अपने बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को कुल तीन श्रेणियों में लोन दिया जाता है. पहली कैटेगरी है शिशु. इसके तहत लोगों को 50,000 रुपये का गारंटी फ्री लोन मिलता है. वहीं दूसरी कटेगरी है किशोर जिसके तहत 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. वहीं तीसरी कैटेगरी है तरुण जिसके तहत 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. भारत सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 40.82 करोड़ लोगों द्वारा दिए गए लोन में से 33.54 करोड़ लोन शिशु कैटेगरी के हैं. वहीं किशोर कैटेगरी के तहत 5.89 करोड़ और तरुण के तहत 81 लाख लोगों को लोन दिया गया है.

पीएम मुद्रा लोन के तहत महिला उद्यमियों को मिला बढ़ावा

केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत इसलिए की थी कि इसके तहत देश के युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए बिना गारंटी के कोलैटरल फ्री लोन मिल सकें. इस योजना के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने में मदद मिली है. इस योजना के तहत सरकार ने 24 मार्च, 2023 तक दिए गए कुल लोन में 21 फीसदी लोन नए बिजनेस को दिया है. वहीं इसमें से 69 फीसदी लोन महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को दिया गया है.

मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-

पीएम मुद्रा लोन के लिए आपको आईडी प्रूफ (ID Proof) के रूप में जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Important Documents) जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) और ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इसके साथ ही आपको अपने बिजनेस का प्रूफ देने के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट और बिजनेस एड्रेस की आवश्यकता पड़ेगी. इसके साथ ही आपको कम से कम दो पासपोर्ट की आवश्यकता भी पड़ेगी. इस योजना के तहत लोन के लिए पाने के लिए आप  mudra.org.in की बेवसाइट पर विजिट करें. इसके अलावा आप किसी भी  सरकारी या प्राइवेट बैंक में जाकर भी लोन प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: दो नए वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें रूट, टाइमिंग से लेकर अन्य डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget