एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: दो नए वंदे भारत ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, जानें रूट, टाइमिंग से लेकर अन्य डिटेल

Vande Bharat Express: आज पीएम मोदी दक्षिण भारत में दो वंदे भारत ट्रेन का अनावरण करने वाले हैं. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट्स और टाइमिंग के बारे में.

New Vande Bharat Express: रेलवे वंदे भारत ट्रेन की संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है. आज देश को दो और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का तोहफा मिल जाएगा. शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दो नई वंदे भारत ट्रेन का अनावरण करने जा रहे हैं. पहली ट्रेन सिकंदराबाद-तिरुपति रूट (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Train) पर दौड़ेगी और दूसरी ट्रेन चेन्नई-कोयम्बटूर (Chennai-Coimbatore Vande Bharat Train) पर चलेगी. इन दोनों ट्रेनों को पीएम मोदी शनिवार यानी 8 मार्च, 2023 को हरी झंडी  दिखाकर रवाना करने वाले हैं.

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस-

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के जरिए आईटी सिटी हैदराबाद (Hyderabad) और धार्मिक स्थल तिरुपति को जोड़ा जा रहा है. इससे हैदराबाद से तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं तो जल्दी आने जाने में मदद मिलेगी. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन यानी केवल मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ट्रेन 77.73 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी. सुबह 6 बजे सिकंदराबाद से चलकर यह दिन में 14.30 मिनट पर तिरुपति पहुंचेगी. वहीं तिरुपति से 15.15 मिनट पर चलकर यह 23.45 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर स्टेशनों पर रुकेगी.

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस-

आज पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) चेन्नई के सेंट्रल से एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन है चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस. इस ट्रेन के जरिए कोयम्बटूर, तिरुवरूर और नागापट्टिनम के यात्रियों को सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन की एवरेज स्पीड होगी 80.31 किलोमीटर प्रति घंटा. यह केवल बुधवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. इस ट्रेन के जरिए चेन्नई से कोयंबटूर  तक का 495.28 किलोमीटर का सफर केवल 6 घंटे 10 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा.

अब तक किन रूट्स में चल रही वंदे भारत ट्रेन

अब तक देश में कुल 11 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. आज के बाद इनकी संख्या बढ़कर 13 हो जाएगी. सबसे पहले वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी.  इसके अलावा नई दिल्ली-वैष्णो देवी रूट, गांधीनगर-मुंबई रूट, दिल्ली-अब अंदौरा रूट, चेन्नई-मैसूर रूट, नागपुर-बिलासपुर रूट, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट, विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद, मुंबई-साईनगर शिर्डी, मुंबई सोलापुर और भोपाल दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है. वंदे भारत ट्रेन की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी हुई है. यह ट्रेन 100 फीसदी वातानुकूलित है और इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस सिस्टम (GPS System) और वाईफाई (Wifi) आदि जैसी कई सुविधाएं मौजूद है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी, मगर कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget