एक्सप्लोरर

PM Modi Gift Auction: आप भी खरीद सकते हैं पीएम मोदी को मिले शानदार गिफ्ट, 100 रुपये से 10 लाख तक है बेस प्राइस

PM Modi Gift Auction: आम आदमी से लेकर, भारत की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न गणमान्य लोगों द्वारा भेंट किये गये उपहारों सहित कई अन्य उपहारों को नीलाम किया जाएगा.

PM Modi Gift Auction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से कई उपहार समय-समय पर मिलते रहते हैं और अगर आप इनको खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए मौका आ गया है. खिलाड़ियों और राज नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1200 से अधिक उपहारों को 17 सितंबर से नीलाम किया जाने वाला है और इससे मिलने वाला पैसा नमामी गंगा मिशन को दिया जाएगा.

कहां पर होगी नीलामी
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्धैत गडनायक ने कहा कि नीलामी वेब पोर्टल 'पीएममेमेंटोज.जीओवी.इन' यानी pmmementos.gov.in/के जरिये की जाएगी और यह दो अक्टूबर को संपन्न होगी. इसी संग्रहालय में इन उपहारों को रखा गया है.

जानें उपहारों के बेस प्राइस के बारे में
अद्धैत गडनायक ने कहा कि आम आदमी से लेकर, भारत की समृद्ध संस्कृति और धरोहर का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न गणमान्य लोगों द्वारा भेंट किये गये उपहारों सहित कई अन्य उपहारों को नीलाम किया जाएगा. उपहारों का आधार मूल्य यानी बेस प्राइस 100 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की कैटेगरी में रखा गया है.

कौन-कौन से हैं मुख्य उपहार
उपहारों की सूची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेंट की गई रानी कमलापति की प्रतिमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेंट की गई एक हनुमान मूर्ति और एक सूर्य पेंटिंग और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भेंट किया गया एक त्रिशूल शामिल हैं. इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार द्वारा भेंट की गई देवी महालक्ष्मी की मूर्ति और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी द्वारा भेंट की गई भगवान वेंकटेश्वर की कलाकृति (दीवार पर लटकाने वाली) भी शामिल हैं.

अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का मॉडल भी है गिफ्ट में
संग्रहालय की निदेशक तेमसुनारो जमीर ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली टी-शर्ट, मुक्केबाजी के दस्ताने और भाला आदि खेल की वस्तुओं का एक विशेष संग्रह है. उन्होंने कहा कि उपहारों में पेंटिंग, मूर्तियां, दस्तकारी और लोक कलाकृतियां भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अन्य वस्तुओं में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां और मॉडल शामिल हैं.

नमामी गंगे मिशन को जाएगा उपहारों से मिला पैसा
प्रधानमंत्री को मिले 1,200 उपहारों को नीलाम किया जाएगा और पैसा नमामी गंगा मिशन को जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का यह चौथा संस्करण है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 59900 के ऊपर खुला, निफ्टी 17900 के करीब ओपन

Festive Sale: दुर्गा पूजा, दीपावली पर बढ़ेगी TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की सेल, इंडस्ट्री को 75,000 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget