एक्सप्लोरर

PM Jan-Dhan Account: आपने भी खुलवाया है जनधन खाता तो मिलेंगे 1.3 लाख रुपये, आप भी जान लीजिए कैसे?

PM Jan-Dhan Account: जनधन योजना में केंद्र सरकार की ओर से ग्राहकों को पूरे 1.30 लाख रुपये का फायदा दिया जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के तहत 1.30 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं.

PM Jan-Dhan Account: क्या आपने भी जनधन खाता खुलवा रखा है. अगर हां.. तो केंद्र सरकार की ओर से आपको पूरे 1.30 लाख रुपये का फायदा दिया जा रहा है. मोदी सरकार की जनधन योजना काफी लोकप्रिय है. इस योजना के तहत ग्राहकों को कई खास तरह की सुविधाएं मिलती हैं. इसमें कोई भी गरीब अपना खाता खुलवा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के तहत 1.30 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं.

कैसे मिलता है 1.30 लाख का फायदा?
केंद्र सरकार की इस योजना में खाताधारकों को दो तरह के बीमा की सुविधा दी जाती है. इसमें पहला दुर्घटना बीमा है और दूसरा जनरल इंश्योरेंस है. अकाउंट होल्डर को 1,00, 000 रुपए का दुर्घटना बीमा और साथ में 30,000 रुपये का जनरल इंश्योरेंस दिया जाता है. तो इस तरह से आपको पूरे 1.30 लाख रुपये का फायदा मिलता है. 

सरकार देती है इंश्योरेंस की सुविधा
आपको बता दें अगर किसी भी खाताधारक का एक्सीडेंट हो जाता है तो उसको इस योजना के तहत 30,000 रुपये दिए जाते हैं. वहीं, अगर किसी खाताधारक की हादसे में मौत हो जाती है तो अकाउंटहोल्डर के घरवालों के 1 लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाते हैं. 

खाता ओपन कराने के लिए किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत-
इस खाते को ओपन कराने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और नरेगा कार्ड के जरिए भी आप अपना खाता ओपन करा सकते हैं. अगर इन डॉक्युमेंट्स में आपका पता भी लिखा हुआ है तो आपको अलग से पते का प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी. 

जनधन अकाउंट के फायदे-
-जमा राशि पर ब्याज
-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर
-इसके अलावा खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन नहीं है
-ग्राहकों को दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलेगी
-10 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलेगी
-कैश निकासी और शॉपिंग के लिए रुपे कार्ड भी मिलेगा
-ग्राहकों को जनरल इंश्योरेंस का भी फायदा मिलेगा

डिजिटलाइजेशन को मिला बढ़ावा
मोदी सरकार की यह सबसे लोकप्रिय योजना है, जिसमें खाताधारकों को कई खास तरह की सुविधाएं मिलती हैं. सरकार की इस योजना से डिजिटलाइजेशन को भी बढ़ावा मिला है. इसके अलावा देश के कोने-कोने तक बैंकिंग सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है. 

कौन ओपन करवा सकता है खाता?
इस खाते को आप अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर ओपन करा सकते हैं. यहां पर आपको एक फॉर्म लेना होगा और उसके बाद अपनी सभी डिटेल्स जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता और सभी जानकारी फिल करनी होगी. इसके अलावा भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति इस खाते को ओपन करा सकते हैं. इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए आपकी उम्र 10 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:
Multibagger Stock Tips: इस बैंकिग शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल! आपके 1 लाख बन गए 1.63 करोड़, जानें कैसे?

Kisan Vikas Patra: केंद्र सरकार की इस स्कीम में दोगुना हो जाएगा आपका पैसा, 5 लाख बन जाएंगे 10 लाख, जानें कैसे?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?
Google का Exit पैकेज क्या है, कितने महीने की मिलेगी सैलरी, कौन Eligible?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget