एक्सप्लोरर

Term Insurance: टैक्स बचाने के लिए ले रहे हैं टर्म इंश्योरेंस? काम आएंगे जीरोधा के ये 3 सलाह

Tax Saving Insurance: टर्म इंश्योरेंस टैक्स बचाने में मददगार साबित होता है,लेकिन इसे खरीदते समय लोग अक्सर कुछ गलतियां दोहराते हैं...

चालू वित्त वर्ष अब समाप्त होने की दहलीज पर है. अभी वित्त वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है और अब इस महीने में सिर्फ दो सप्ताह बचे हुए हैं. मार्च खत्म होने के बाद वित्त वर्ष 2023-24 भी खत्म हो जाएगा. उसके बाद अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत हो जाएगी.

टैक्यपेयर्स के लिए यह महत्वपूर्ण समय है. खासकर इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले टैक्सपेयर्स के लिए यह टैक्स बचाने का आखिरी मौका है. जो टैक्सपेयर इनकम टैक्स की सेविंग करना चाहते हैं, उन्हें उपलब्ध विकल्पों में 31 मार्च से पहले निवेश करना होगा. टैक्स बचाने में इनकम टैक्स एक्ट का सेक्शन 80सी काफी मददगार साबित होता है. इसके तहत टैक्सपेयर 1.5 लाख रुपये तक टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं. बहुत सारे टैक्सपेयर इसके लिए टर्म इंश्योरेंस खरीदते हैं. जीरोधा ने टैक्सपेयर्स को उन 3 आम गलतियों के बारे में बताया है, जो टैक्सपेयर अक्सर टर्म इंश्योरेंस खरीदने में कर देते हैं.

कवर के कैलकुलेशन में गलती

जीरोधा के अनुसार, लोग सबसे पहली गलती कवर के कैलकुलेशन में करते हैं. लोग इसके लिए सालाना इनकम के 10 से 15 गुने के थंब रूल को फॉलो करते हैं, जो ठीक नहीं है. सबकी अपनी जरूरतें और जिम्मेदारियां होती हैं, जो औसत से अलग होती हैं. इस कारण टर्म इंश्योरेंस खरीदते समय टैक्सपेयर को अपनी उम्र, अपने ऊपर निर्भर लोगों, टेन्योर, खर्च, लोन, किराया, बच्चों की पढ़ाई की फीस आदि पर भी गौर करना चाहिए.

इंश्योरेंस को निवेश समझने की भूल

सेल्समैन आपको एंडोमेंट प्लान या यूलिप खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिनमें डेथ बेनेफिट के साथ इन्वेस्टमेंट पर रिटर्न के फायदे मिलते हैं. टैक्सपेयर को ऐसे प्लान खरीदने से बचना चाहिए. ये सिंपल प्लान की तुलना में काफी महंगे साबित होते हैं. निवेश जिस हिसाब से ज्यादा होता है, उसके हिसाब से रिटर्न या डेथ बेनेफिट नहीं मिल पाता है. उससे अच्छा है कि सिंपल प्लान खरीदें और बाकी पैसे को कहीं अन्य निवेश करें.

बिना वजह लंबा टेन्योर

कई बार लोग ऐसा सोचते हैं कि इंश्योरेंस प्लान मौत तक के लिए होना चाहिए. यह भी ठीक नहीं है. जब तक आपकी उम्र 60 या 70 होगी, तब तक आपके ऊपर निर्भर लोग फाइनेंशियली स्टेबल हो जाएंगे. वे न सिर्फ अपना, बल्कि आपका और अपने भाइयों-बहनों का भी ध्यान रखने में सक्षम हो जाएंगे. मतलब बिना जरूरत के लंबे टेन्योर वाले प्लान पर अतिरिक्त खर्च करने का मतलब नहीं बनता है.

ये भी पढ़ें: बैंकों में 5 दिन काम पर वित्त मंत्री का बयान- अफवाहों पर न दें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget