एक्सप्लोरर

5-Day Banking: बैंकों में 5 दिन काम पर वित्त मंत्री का बयान- अफवाहों पर न दें ध्यान

IBA-Bank Union Pact: बैंक एसोसिएशन और बैंक कर्मचारियों के यूनियन के बीच विभिन्न मुद्दों पर कुछ ही दिनों पहले सहमति बनी है. उसके बाद कहा जा रहा था कि 5-दिनों का सप्ताह लागू होने वाला है...

सप्ताह में पांच दिन काम और हर शनिवार की छुट्टी के लिए बैंक कर्मचारियों का इंतजार लंबा खिंच सकता है. कुछ ही दिन पहले बैंक एसोसिएशन और बैंक कर्मचारियों के यूनियन के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनने के बाद इस बात की उम्मीद बढ़ गई थी कि चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों को 5-डे वर्क वीक का तोहफा मिल सकता है. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि लाखों बैंक कर्मचारियों के हाथों निराशा आने वाली है.

वित्त मंत्री ने की ये दो टूक टिप्पणी

बैंकों में 5 दिनों के सप्ताह को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में एक अपडेट दिया. वित्त मंत्री सीतारमण 14 मार्च को आईआईटी गुवाहाटी में विकसित भारत एंबैसडर कैम्पस डायलॉग को संबोधित कर रही थी. संबोधन के बाद उनसे बैंक कर्मचारियों के वर्क-लाइफ बैलेंस और बैंकों में हर सप्ताह सिर्फ 5 दिन काम के बारे में चल रही बातों के बारे में पूछा गया. उसके जवाब में वित्त मंत्री ने दो टूक कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

पिछले सप्ताह इन मुद्दों पर समझौता

इससे पहले 8 मार्च को बैंकों के संगठन इंडियन बैंक एसोसिएशन यानी आईबीए और विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों के यूनियन के बीच समझौता हुआ था. समझौते में बैंक कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी पर सहमति बन गई. उसके बाद अब विभिन्न सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी में 17 फीसदी का इजाफा होने वाला है. सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता बढ़ने समेत कुछ अन्य फायदों पर भी बात बन गई है.

लंबे समय से मांग कर रहे हैं कर्मचारी

हालांकि बैंक कर्मचारियों की एक पुरानी मांग को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है. बैंक कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं बैंकों में हर सप्ताह सिर्फ 5 दिनों का ही काम होना चाहिए और हर सप्ताह दो दिनों की छुट्टी होनी चाहिए. अभी बैंक कर्मचारियों को हर रविवार को तो छुट्टी मिलती है, लेकिन हर शनिवार को बैंक बंद नहीं होते हैं. महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

दूसरे-चौथे शनिवार को होती है छुट्टी

बैंक कर्मचारी पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को भी उसी तरह से छुट्टी की मांग कर रहे हैं, जैसे अभी उन्हें हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है. बैंक यूनियन और एसोएिशन के समझौते के बाद ऐसी खबरें चल रही थीं कि अब इसकी मंजूरी पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी ही बाकी है. वित्त मंत्रालय से चुनाव के ऐलान से पहले इस पर मुहर की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि अब तक ऐसा कुछ हुआ नहीं है और वित्त मंत्री ने फिलहाल ऐसा न होने का साफ संकेत भी दे दिया है.

ऐलान के बाद लग जाएगी आचार संहिता

चुनाव आयोग आज दोपहर बाद लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. चुनाव आयोग का ऐलान होते ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. उसके बाद केंद्र सरकार कर्मचारियों की छुट्टी पर कोई फैसला नहीं ले पाएगी. मतलब साफ है कि बैंक कर्मचारियों को 5 दिनों का वर्क वीक मिलता है या नहीं, यह अब आसन्न चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार में तय होगा.

ये भी पढ़ें: वापस हुआ इनकम टैक्स नोटिस, अशनीर ग्रोवर ने कहा डिपार्टमेंट को धन्यवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
हवाई यात्रियों की जान जोखिम में! सुरक्षा नियमों में ढिलाई पर इंडिगो को लगी फटकार, कब- कब लगा जुर्माना?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?
40 साल का सूखा खत्म! भारत-न्यूजीलैंड ने तैयार किया 'विजन 2030', 35000 करोड़ का होगा ट्रेड, क्या समझौते हुए?

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget