एक्सप्लोरर

दवा कंपनियों के शेयरों में उछाल, क्या आपको फार्मा फंड्स में निवेश करना चाहिए

विशेषज्ञों का कहना है कि सेक्टर फंड, जैसे फार्मा फंड आम निवेशकों के लिए मुफीद नहीं होते. सेक्टोरल फंड में अर्थव्यवस्था के मुताबिक भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

कोरोना काल में फार्मा कंपनियों की खासी कमाई हो रही है. कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर मिल रही सफलता के बाद मॉर्डना, फाइजर, एस्ट्रा जेनेका समेत कई भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में खासी बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आपको फार्मा सेक्टर के फंड में निवेश करना चाहिए. कई फार्मा फंड्स ने दहाई अंक में रिटर्न दिया है. लिहाजा निवेशकों में इसे लेकर काफी उत्सुकता है. आम निवेशकों का एक बड़ा हिस्सा फार्मा फंड में निवेश की ओर अपना रुझान बढ़ा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि फंड निवेशकों के लिए क्या फार्मा फंड का निवेश मुफीद हो सकता है. क्या फार्मा फंड आपके पोर्टफोलियो का हिस्सा हो सकते हैं.

रिटेल निवेशक, फार्मा फंडों से रहें दूर 

विशेषज्ञों का कहना है कि सेक्टर फंड, जैसे फार्मा फंड आम निवेशकों के लिए मुफीद नहीं होते. सेक्टोरल फंड में अर्थव्यवस्था के मुताबिक भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. चूंकि सेक्टोरल फंड को अपना 80 फीसदी निवेश संबंधित सेक्टर में ही करना होता है इसलिए आम निवेशकों को इससे दूर ही रहना चाहिए.  सेक्टर फंड बड़े और जानकार निवेशकों के लिए बेहतर हो सकते हैं. ये उनके पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन के लिहाज से अच्छी रणनीति हो सकती है लेकिन रिटेल निवेशकों के लिए इनकी सिफारिश नहीं की जा सकती क्योंकि उनके लिए सेक्टोरल फंड में भारी उतार-चढ़ाव के दौर में इससे निकलना और फिर इनमें घुसना मुश्किल हो जाता है.

अच्छे डाइवर्सिफाइड फंड में करें निवेश 

रिटेल निवेशकों के लिए सबसे अच्छी रणनीति तो यह है कि वह अच्छे डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड में निवेश करें. पिछले एक साल के दौरान फार्मा फंडों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इससे पहले के वर्षों में इसका प्रदर्शन खराब रहा है. साफ है कि सेक्टर में भारी उतार-चढ़ाव इन पर आधारित फंडों को प्रभावित करता है.

1 दिसंबर 2020 से RTGS सहित बदल जाएंगे ये 4 नियम, जानिए- आपको क्या फायदे-नुकसान होंगे

अगर कम समय के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करना चाहते हैं, तो इस बैंक में मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
पंतजलि के आटे में कीटनाशक,बाजार से वापस मंगाने का आदेश; शेयर धड़ाम
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

वीडियोज

Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget