एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में पेट्रोल 2 रुपये, डीजल 1 रुपये सस्ताः सरकार ने घटाया वैट

महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये वैट घटा दिया है. मुंबई में पेट्रोल के दाम घटकर 77.58 रुपये ( IOC) हो गए हैं.ये घटे हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं.

नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल के बढ़े दामों पर हंगामा मचने के बाद अब धीरे-धीरे लोगों को कुछ राहत देने के फैसले आ रहे हैं. पहले केंद्र सरकार ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई और अब कुछ राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाना शुरू किया है जिसके बाद लोगों को और राहत मिलने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल हुए सस्ते महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर 1 रुपये वैट घटा दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) घटा दिया है जिसके बाद ईंधन कीमतों में कटौती हुई है. राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 79.58 रुपये से घटकर 77.58 रुपये हो गए हैं. वहीं मुंबई में डीजल के दाम 60.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. ये घटे हुए दाम आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं.

राज्यों के टैक्स के चलते ज्यादा हैं फ्यूल की कीमतें  दरअसल लंबे समय से ये कहा जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के बावजूद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स के चलते ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बेहद ऊंचे हैं. गौरतलब है कि राज्यों में लगने वाले विभिन्न टैक्स के कारण ही 27 रुपये प्रति लीटर (लगभग) के पेट्रोल पर लोगों को करीब 37 रुपये तक टैक्स चुकाना पड़ता है. जैसे राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल-डीजल पर वैट 27 फीसदी है और अगर यहां की सरकार इनपर करीब 5 फीसदी वैट घटा दे तो कम से कम यहां दाम 2.70 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं.

गुजरात ने घटाया था वैट पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्साइज ड्यूटी घटाने का एलान करते समय राज्यों से कहा था कि वो कम से कम पेट्रोल-डीजल पर 5 फीसदी वैट कम करें ताकि राज्यों में इनके दाम कम हो सकें. जिसके बाद गुजरात पहला राज्य बना था जहां सीएम विजय रुपानी ने फ्यूल पर वैट घटाने का एलान किया था.

यूपी में भी कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ! वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने पर विचार कर रही है, लिहाजा यहां की जनता को भी शायद सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा मिल सकता है.

बिहार सीएम नीतीश कुमार से भी पेट्रोलियम मंत्री ने की अपील 6 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान भी धर्मेंद्र प्रधान ने उनसे राज्य में वैट दरें 5 फीसदी घटाने की अपील की थी.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी एक्साइज ड्यूटी में कटौती के एलान के समय कहा था कि अब राज्यों के ऊपर है कि वो कितना वैट कम करके अपने नागरिकों को राहत देते हैं. दरअसल पेट्रोल-डीजल फिलहाल जीएसटी के दायरे में नहीं है जिसकी वजह से हर राज्य में इन पर टैक्स, वैट की दरें अलग-अलग हैं.

बड़ी खुशखबरी का एलानः एक्साइज ड्यूटी घटाएगी सरकार, 2 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल डीजल

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को झटकाः सीएनजी, पीएनजी के दाम बढ़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget