एक्सप्लोरर

महंगाई की मार: लगातार 15वें दिन बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- क्या हैं नई कीमतें?

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 78.88 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है.डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को लगातार 15वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. पेट्रोल के दाम जहां 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं, वहीं डीजल कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. इससे दिल्ली में डीजल के दाम 78.27 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. इस तरह 15 दिन में डीजल के दाम 8.88 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं, वहीं इस दौरान पेट्रोल 7.97 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 78.88 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 79.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 77.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 78.27 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वाहन ईंधन की कीमतों में देशभर में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, स्थानीय बिक्रीकर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग होती है.

ईंधन के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा लगभग दो-तिहाई बैठता है. पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है. इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है. वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है. यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है. इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है. मुंबई में पेट्रोल का दाम बढ़कर 86.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 76.69 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

पेट्रोल कीमतें भी दो साल के उच्च स्तर पर

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सात जून से ईंधन कीमतों में रोजाना लागत के हिसाब से संशोधन फिर शुरू किया था. तब से यह ईंधन कीमतों में लगातार 15वीं बढ़ोतरी है. इससे पिछले 82 दिन पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने कीमतों में संशोधन रोका हुआ था. अब डीजल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं पेट्रोल कीमतें भी दो साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं.

इससे पहले 16 अक्ट्रबर, 2018 को दिल्ली में डीजल का दाम 75.69 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था. अब डीजल कीमतों ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत चार अक्टूबर, 2018 को 84 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंची थीं.

यह भी पढ़ें- 

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार, पिछले 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 15 हजार से ज्यादा मामले दिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, अब लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिए देख सकेंगे मामलों की सुनवाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
ईरान वॉर से LPG के बड़े संकट में फंसे भारत ने निकाला जबरदस्त तोड़, अब नहीं होगा जंग का असर?
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
बजाज फाइनैंस से पर्सनल लोन पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच शेयर बाजार की लगी लंका, सेंसेक्स 2500 अंक लुढ़का, निफ्टी 23100 के नीचे, इन शेयरों में गिरावट
Dollar vs Rupee: ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा
ईरान वॉर के बीच ऑल टाइम लो पर रुपया, गोल्डमैन सैक्स ने बताया अगले साल तक और कितना गिरेगा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget