एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Rate: गणतंत्र दिवस के दिन NCR के इस शहर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस शहर में हुए सस्ते

Petrol Diesel Rate: देश में आज गणतंत्र दिवस की 73वीं सालगिरह मनाई जा रही है और पूरे देश में उत्साह के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट क्या हैं, ये आप यहां जान सकते हैं.

Petrol Diesel Rate: आज देश में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया रहा है. आज छुट्टी के दिन आप गणतंत्र दिवस की परेड देखने जा रहे हैं या घर से बाहर समय बिताने जा रहे हैं तो पहले पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) जान लें. देश में 26 जनवरी 2023 को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है और इसके साथ ही लगातार 8 महीने बीत गए हैं जब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में घट-बढ़ देखी गई है.

कच्चे तेल के आज कैसे हैं दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम देखें तो इनमें तेजी बरकरार है और आज भी क्रूड ऑयल बढ़त दिखा रहा है. ब्रेंट क्रूड के दाम आज 86.41 डॉलर प्रति बैरल पर हैं और डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 80.53 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर बने हुए हैं.

चार महानगरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

NCR के इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव

NCR के गुरुग्राम में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखी गई है और ये 15 पैसे तक सस्ते हुए हैं. गुरुग्राम में आज पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये प्रति लीटर पर है और डीजल के रेट 14 पैसे सस्ते होकर 89.65 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. दिल्ली-एनसीआर के ही गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल के दाम 41 पैसे की बढ़त के बाद 97 रुपये प्रति लीटर पर रेट आ गए हैं. वहीं डीजल के रेट 38 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. गाजियाबाद में आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये 96.58 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार हैं. वहीं डीजल के दाम 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं.

अन्य बड़े शहरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

बंगलुरू- पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़- पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
जयपुर- पेट्रोल 108.62 रुपये और डीजल 93.85 रुपये प्रति लीटर
पटना- पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 96.44 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
पोर्ट ब्लेयर- पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

इस तरह अपने शहर के ताजा रेट्स जानें

देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां अपने ग्राहकों को SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने की सुविधा देती है. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इंडियन ऑयल (IOC) के ग्राहकों को  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके साथ ही एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. इसके बाद आपको मैसेज के जरिए अपने शहर का नया भाव पता चल जाएगा. 

ये भी पढ़ें

RBI e-rupee: आनंद महिंद्रा ने Digital Rupee में खरीदे अनार, फल वाले को किया पेमेंट, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget