एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Prices: सस्ता हो सकता है पेट्रोल डीजल! कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद बढ़ा सरकारी तेल कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

Crude Oil Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल चुका है. जिसके चलते सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल बेचने पर भारी मुनाफा हो रहा है.

Petrol-Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों (Crude Oil Prices) में बड़ी गिरावट के बाद सरकार ने आम लोगों को महंगे पेट्रोल डीजल की कीमतों से राहत दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है. दोनों ही ईंधन के दामों में कमी को लेकर वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपस में मंथन शुरू कर दिया है. कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) को पेट्रोल डीजल बेचने पर मुनाफा हो रहा है. ऐसे में सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती कर उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ देने की तैयारी कर रही है. 

75 डॉलर के करीब फिसला कच्चा तेल 

ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) ऑयल फिलहाल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है. जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है. इंडियन बॉस्केट 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट के बाद सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल बेचने पर 8 -10 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा है. जबकि डीजल बेचने पर 3 -4 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा है. 

सरकार कर रही मंथन 

कच्चे तेल के दामों में आई भारी कमी के बाद वित्त मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कमी, सरकारी तेल कंपनियों के मुनाफे से लेकर वैश्विक हालात को लेकर चर्चा कर रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय सरकारी तेल कंपनियों के साथ पहले ही कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट के बाद पेट्रोल डीजल की खुदरा कीमतों को लेकर चर्चा कर चुकी है. 

दूसरी तिमाही में 28,000 करोड़ रुपये का हुआ मुनाफा 

सरकारी तेल कंपनियों के लिए राहत की बात ये है कि एक तरफ कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आई है तो मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में तीनों सरकारी तेल कंपनियों को हुए मुनाफे पर नजर डालें तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को 13,713 करोड़ रुपये, बीपीसीएल को 8501 करोड़ रुपये और एचपीसीएल को 5827 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. तीनों ओएमसी को मिला दें इन कंपनियों को दूसरी तिमाही में 28,000 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. 

चुनावी से पहले बड़ी राहत की तैयारी!

वैश्विक संकेतों के मद्देनजर सरकार का मानना है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 75 - 80 डॉलर प्रति के बीच रह सकती है. ऐसे में उपभोक्ताओं को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर राहत दी जा सकती है. खासतौर से डीजल के दामों में कटौती की गई तो महंगाई में कमी आ सकती है जिसका फायदा मौजूदा सरकार और सत्ताधारी दल को 2024 के लोकसभा चुनावों में मिल सकता है.  

ये भी पढ़ें 

Old Pension Scheme: आरबीआई ने दी चेतावनी, राज्य ना करें पुरानी पेंशन स्कीम के वादे, बर्दाश्त के बाहर हो जाएगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget