एक्सप्लोरर

EMI पर छूट देने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, RBI के सर्कुलर को बताया ढकोसला

कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट को देखते हुए आरबीआई ने बैंको को सर्कुलर जारी करते हुए ईएमआई में तीन महीने की छूट देने की सलाह दी थी.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को एक याचिका दायर की गई. जिसमें कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट के बीच बकाया कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए तीन महीने की मोहलत देने संबंधी भारतीय रिजर्व बैंक के सर्कुलर को निरस्त करने का निर्देश जारी करने की मांग की गई.

याचिका में कहा गया है कि रिजर्व बैंक का वह सर्कुलर एक ढकोसला है क्योंकि उसमें तीन माह की मोहलत की अवधि में कर्ज की राशि पर ब्याज लगाया जाता रहेगा. याचिकाकर्ता की दलील है कि ऐसे में नियमित समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर अतिरिक्त ब्याज लगाने का कोई तुक नहीं बनता.

RBI ने जारी किया था सर्कुलर

रिजर्व बैंक ने 27 मार्च को एक सर्कुलर जारी कर बैंकों को कोरोना वायरस के संकट के मद्देनजर कर्जदारों को राहत प्रदान करने के लिए एक मार्च को बकाया किस्तों के भुगतान में तीन महीने की राहत देने की सलाह दी थी. रिजर्व बैंक ने कहा था कि ग्राहकों के अनुरोध पर बैंक व वित्तीय संस्थान उन्हें यह छूट मुहैया करा सकते हैं.

इसमें कहा गया है कि ऐसे कर्ज की सभी बकाया किस्तें चुकाने की समय सारिणी और चुकाने की अवधि मोहलत की अवधि के अनुसार तीन महीने बढ़ा दी जाएगी. हालांकि राहत के इन तीन महीनों के दौरान बकाया राशि पर ब्याज लगता रहेगा और यह जमा होता जाएगा. राहत की अवधि के समाप्त होने के बाद ग्राहकों को इन तीन महीनों के ब्याज का भी भुगतान करना पड़ेगा.

सर्कुलर को बताया ढकोसला

अधिवक्ता अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में रिजर्व बैंक के इस सर्कुलर को ढकोसला बताया. उन्होंने कहा कि तीन महीने की इस राहत अवधि में ग्राहकों के ऊपर ब्याज जमा होता रहेगा. ऐसे में नियमित किस्तों के साथ तीन महीने का अतिरिक्त ब्याज भरना कहीं से राहत नहीं है.

'नहीं लिया जाना चाहिए ब्याज'

याचिका में केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक को यह निर्देश देने की मांग की गई कि राहत के इन तीन महीनों के लिए ग्राहकों से किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाना चाहिए. इसके अलावा याचिका में यह मांग भी की गई कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बेरोजगार हुए लोगों के लिए राहत अवधि की समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिए.

याचिका में कहा गया कि कोरोना वायरस ने समाज के हर पहलुओं को प्रभावित किया है. इसकी रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के हटाए जाने के बाद भी लंबे समय तक इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे. ऐसी स्थिति में नागरिकों की मदद करना सरकार और रिजर्व बैंक की जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: लॉकडाउन को आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं होगी जरूरी वस्तुओं की कमी, भारतीय रेलवे का मास्टर प्लान दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार, 3 और हॉटस्पॉट सील, अब तक 33 इलाके पूरी तरह बंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget