एक्सप्लोरर

Personal vs Gold Loan: पर्सनल और गोल्ड लोन में कौन सा विकल्प चुनना है बेहतर, जानें फर्क

पर्सनल लोन में आपको अपनी किसी संपत्ति को गिरवी नहीं रखना होता है. वहीं गोल्ड लोन में सोने को गिरवी रखने पर लोन मिलता है. ऐसे में पर्सनल लोन में आपको बहुत से डॉक्यूमेंट्स जमा कराने पड़ते हैं.

Personal vs Gold Loan: जीवन में कभी-कभी ऐसा समय आता है जब व्यक्ति को अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. बदलते समय के साथ अब लोगों के पास इमरजेंसी फंड प्राप्त करने के लिए कई तरह के ऑप्शन्स मौजूद हो गए हैं. इन्हीं में से दो बेहद कॉमन ऑप्शन है वह हैं पर्सनल लोन और गोल्ड लोन. आजकल लोग बिजनेस शुरू करने के लिए या कोरोना महामारी में आर्थिक संकट से निकलने के लिए भी इन लोन का सहारा ले रहे हैं.

लेकिन, कई बार लोग पर्सनल लोन और गोल्ड को लेकर बहुत कंफ्यूज हो जाते हैं कि दोनों में से कौन सा ऑप्शन का चुनाव करें. तो चलिए हम आपको आज दोनों लोन की कुछ जरूरी बात बताते हैं. फिर आप अपना कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं. जानते हैं इस बारे में-

1. इस लोन में जरूरत होती है ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की
बता दें कि पर्सनल लोन में आपको अपनी किसी संपत्ति को गिरवी नहीं रखना होता है.वहीं गोल्ड लोन में आपको सोने को गिरवी रखने पर लोन मिलता है. ऐसे में पर्सनल लोन में आपको बहुत से डॉक्यूमेंट्स जमा कराने पड़ते हैं. इसमें आपको आय प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ आदि बहुत से डॉक्यूमेंट्स जमा करना पड़ता है. वहीं गोल्ड लोन में केवल आदि और गोल्ड को गिरवी रखकर आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं.

2. प्रोसेसिंग फीस में होता है फर्क
पर्सनल लोन में किस तरह की स्कोरिटी नहीं ली जाती है. ऐसी स्थिति में बैंक आपके पूरे बैकग्राउंड को चेक करता है. इस कारण पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस बहुत ज्यादा हो जाती है. फाइनेंशियल कंपनी या बैंक पर्सनल लोन में 0.5 प्रतिशत से लेकर 1 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग फीस ज्यादा लेते हैं. वहीं गोल्ड लोन लेने पर आप अपना सोना गिरवी रखते हैं. ऐसी स्थिति में आपको किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं जमा करना पड़ती है.

3. गोल्ड लोन जल्द मिलता है
आजकल बैंक और फाइनेंशियल कंपनी ग्राहकों को गोल्ड लोन देना पसंद कर रही है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह सिक्योर्ड लोन माना जाता है. अगर ग्राहक लोन के पैसे नहीं लौटाता है तो ऐसी स्थिति में कंपनी या बैंक उसके सोने को बेचकर अपने पैसे वसूल सकती है. इस कारण यह जल्द से जल्द अप्रूव हो जाता है.

4. गोल्ड लोन रीपेमेंट है आसान
पर्सनल लोन की कंपेयर में गोल्ड लोन को रीपेमेंट करना ज्यादा आसान है. इसमें आपको कई तरह के रीपेमेंट ऑप्शन्स मिलते हैं. आप धीरे-धीरे इस लोन को आसानी से चुका सकते हैं.

5. ब्याज दर का फर्क
बैंक गोल्ड लोन बेहद कम ब्याज दर पर ऑफर करते हैं. वहीं पर्सनल लोन में ब्याज दर बहुत ज्यादा होता है. इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है. इस कारण कम ब्याज दर में मिलता है. पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है. इस कारण बैंक और फाइनेंशियल कंपनी इसमें ज्यादा ब्याज दर वसूलते हैं.

ये भी पढ़ें-

PPF, NPS, SSY अकाउंट हो गया है Inactive तो न हो परेशान, इस प्रोसेस को अपनाकर जल्द करें एक्टिवेट

Business Idea: कम निवेश में शुरू करें टिश्यू पेपर का बिजनेस, लाखों की होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget