एक्सप्लोरर

Personal Loan: महंगे हुए पर्सनल लोन, कई बड़े बैंक बढ़ा चुके हैं ब्याज, जिम्मेदार ये कारण

Interest Rate Hike: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को आखिरी बार पिछले साल फरवरी में बढ़ाया था. यानी लगभग डेढ़ साल से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है...

रिजर्व बैंक ने भले ही करीब डेढ़ साल में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन उसके बाद भी कर्ज महंगे होते जा रहे हैं. देश में विभिन्न प्रकार के कर्ज पर ब्याज की दरें पहले से ही ज्यादा चल रही हैं. अब कई बैंकों ने एक के बाद एक कर लोन खासकर पर्सनल लोन पर ब्याज बढ़ा दिया है.

इन बैंकों ने बढ़ाया है ब्याज

पर्सनल लोन महंगा करने वाले बैंकों में देश का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल हैं. प्राइवेट सेक्टर के इन प्रमुख बैंकों ने बीते दिनों में पर्सनल लोन को 30 से 50 बेसिस पॉइंट महंगा किया है. यानी चार सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों के पर्सनल लोन अब 0.30 फीसदी से 0.50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं.

इतनी हुई शुरुआती ब्याज दर

सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल से पर्सनल लोन की ब्याज दरों में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब इस बैंक में पर्सनल लोन का ब्याज 10.75 फीसदी से शुरू हो रहा है. एक्सिस बैंक ने पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर को 10.49 फीसदी से बढ़ाकर 10.99 फीसदी कर दिया है. इसी तरह से आईसीआईसीआई बैंक ने शुरुआती ब्याज दर को 10.50 फीसदी से बढ़ाकर 10.80 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक ने 10.50 फीसदी से बढ़ाकर 10.99 फीसदी कर दिया है.

स्थिर रेपो रेट के दौर में बढ़ोतरी

अब सवाल उठता है कि जब पिछले कई महीने से लगातार ब्याज दरें कम होने के कयास लग रहे हैं, वैसे में ब्याज दरें बढ़ कैसे रही हैं, वो भी तब, जबकि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को आखिरी बार करीब डेढ़ साल पहले बढ़ाया था? इसका जवाब भी आरबीआई के पास ही है. रिजर्व बैंक के द्वारा किए कए एक नियामकीय बदलाव के चलते विभिन्न बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं.

इस कारण बैंक बढ़ा रहे हैं ब्याज

दरअसल रिजर्व बैंक ने पर्सनल लोन के मामले में रिस्क वेटिंग को बढ़ा दिया है. पहले पर्सनल लोन के लिए रिस्क वेटिंग की दर 100 फीसदी थी. रिजर्व बैंक ने उसे बढ़ाकर नवंबर 2023 से 125 फीसदी कर दिया है. दूसरी ओर बैंक इस नियामकीय बदलाव का बोझ खुद न उठाकर ग्राहकों के ऊपर ट्रांसफर कर दे रहे हैं, जिसके चलते ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी आशंका है कि आने वाले दिनों में पर्सनल लोन और भी महंगे हो सकते हैं और ब्याज दरें बढ़ाने वाले बैंकों की लिस्ट भी बड़ी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाती हैं ये कंपनियां, टॉप पर अंबानी की रिलायंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget