एक्सप्लोरर

भारत में प्रति व्यक्ति आय बढ़ीः 2016-17 में 9.7% बढ़कर 1.03 लाख रुपये हुई

नई दिल्ली: आज आर्थिक मोर्चे पर मिलीजुली खबरें आ रही हैं. जहां आज देश की जीडीपी में गिरावट की खबर आई वहीं आज आम जनता के लिए अच्छी खबर भी है. देश में प्रति व्यक्ति आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई है. साल 2016-17 में देश में प्रति व्यक्ति आय 9.7 फीसदी बढ़कर 1,03,219 रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल 94,130 रुपये थी. साल 2015-16 में देश में प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार 2016-17 में मौजूदा मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 1,03,219 रुपये रही. 2015-16 के अनुमान में यह 94,130 रुपये रही थी. इस तरह प्रति व्यक्ति आय में 9.7 फीसदी का इजाफा हुआ. प्रति व्यक्ति आय देश में समृद्धि का संकेतक होती है.

वास्तविक आधार 2011-12 के मूल्य के हिसाब से 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय 5.7 फीसदी बढ़कर 82,269 रुपये रही, जो एक साल पहले 77,803 रुपये रही थी. 2011-12 के मूल्य के हिसाब से देश की सकल राष्ट्रीय आय-ग्रॉस नेशनल इनकम (जीएनआई) के 120.35 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले 112.46 लाख करोड़ रुपये रही थी.

2016-17 में कृषि सेक्टर की विकास दर भी बढ़ी देश के कृषि सेक्टर की वृद्धि दर 2016-17 में 4.9 फीसदी रही है. बेहतर मानसून की वजह से साल के दौरान देश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हुआ, जिससे कृषि सेक्टर की वृद्धि दर अच्छी रही. इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में कृषि और संबद्ध सेक्टर्स की वृद्धि दर 0.7 फीसदी रही थी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार 2016-17 में खाद्यान्न उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान 27.33 करोड़ टन का रहा. दूसरा अग्रिम अनुमान 27.19 करोड़ टन का था. वहीं 2015-16 के कृषि वर्ष के लिए अंतिम अनुमान 25.15 करोड़ टन का था. मई में कृषि मंत्रालय ने 2016-17 के फसल वर्ष जुलाई-जून के लिए कृषि उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया.

आंकड़ों के अनुसार धान उत्पादन रिकार्ड 10.91 करोड़ टन और गेहूं उत्पाद रिकार्ड 9.74 करोड़ टन रहने का अनुमान है. वहीं दलहन उत्पादन 2.24 करोड़ टन के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने का अनुमान है. मोटे अनाजोें का उत्पादन 2016-17 में रिकार्ड 4.43 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो इससे पिछले साल 3.85 करोड़ टन था.

बाजार सपाट बंदः सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 31146 पर बंद, 9621 पर निफ्टी विकास दर में गिरावटः नोटबंदी इफेक्ट से 2016-2017 में विकास दर 7.1% रही आर्थिक विकास दर चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी, चीन से पिछड़ा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget