एक्सप्लोरर

Life Certificate: इस तारीख तक नहीं दिया लाइफ सर्टिफिकेट तो बंद हो जाएगी पेंशन, जानिए घर बैठे सर्टिफिकेट पाने के तरीके

Life Certificate: अगर आप पेंशन पाते हैं और अब तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा कराया है तो तुरंत ये खबर पढ़ें. अब बिना किसी दफ्तर जाए घर बैठे ही हो जाएगा ये जरूरी काम.

Life Certificate: अगर आप पेंशनर्स की कैटेगरी में आते हैं तो लाइफ सर्टिफिकेट देने के लिए आपके पास 20 दिन से भी कम का समय बचा है. पेंशनर्स को बिना रुकावट पेंशन पाने के लिए हर साल 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना होता. लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने से ही पता चलता है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं.

सरकार के मिशन डिजिटल इंडिया के प्रयासों से अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. ये काम अब आप अपनी सहूलियत से घर बैठे भी कर सकते हैं. हम आपको खास तौर पर उन विकल्पों के बारे में बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपना लाइफ सर्टिफिकेट आसानी से जमा कर सकते हैं.

जरूरी चीजें

आपको अपने पास आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पेंशन प्रकार, PPO यानी पेंशन पे ऑर्डर नंबर, पेंशन का खाता नंबर जैसी जरूरी चीजें तैयार रखनी होगीं. ताकि एजेंट या पोस्टमैन के आने पर आप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बिना मुश्किल के जेनरेट कर सकें. इसके लिए आपका आधार कार्ड नंबर पेंशन देने वाली एजेंसी यानी बैंक या पोस्ट ऑफिस के पास रजिस्टर होना बेहद जरूरी है.

यहां जमा होगा सर्टिफिकेट
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग का कहना है कि पेंशनभोगी 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस या डाक विभाग की डोरस्टेप सेवा का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) जमा कर सकते हैं.

यहां मिलेगी सर्विस
डोरस्टेप बैंकिंग एलायंस 12 सरकारी बैंकों के बीच एक गठबंधन है. ये बैंक, ग्राहक के घर जाकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. 12 बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), बैंक ऑफ इंडिया (BoI), केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक आदि शामिल है.

इसके लिए आप वेबसाइट (doorstepbanks.com या www.dsb.imfast.co.in/doorstep/login) या डोरस्टेप बैंकिंग, मोबाइल एप्लिकेशन या फिर टोल-फ्री नंबर (18001213721 या 18001037188) पर कॉल करके बैंक की डोरस्टेप सेवा अपने लिये बुक कर सकते हैं.

एजेंट घर आएगा
आपके अपॉइंटमेंट के मुताबिक तय तारीख और समय पर नियुक्त किया गया एजेंट आपके घर आएगा. वो एजेंट लाइफ सर्टिफिकेट ऐप का इस्तेमाल कर ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ले लेगा. हालांकि, बैंक इस सर्विस के लिए कुछ शुल्क लेगा. SBI इस सर्विस के लिए 75 रुपये प्लस जीएसटी लेता है.

ऐसे करें अप्लाई
लाइफ सर्टिफिकेट के आवेदन के लिए मोबाइल नबंर 7738299899 पर SMS भेजकर निकटतम जीवन प्रमाण केंद्र के बारे में अपडेट ले सकते हैं. SMS में JPL  <पिन कोड> जरूर लिखें ताकि आपके घर के करीब के केंद्रो की सूची मिल जाए.

ये भी पढ़ें
Cryptocurrency: एक क्रिप्टोकरंसी ने 24 घंटे में हजार रुपये को बना दिए 7.6 करोड़! जानिए आया कितना उछाल

Multibagger stock Tips: एक वर्ष पहले अगर इस स्टॉक में लगाए होते 1 लाख रुपये तो आज मिलते 11.45 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget