एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: एक क्रिप्टोकरंसी ने 24 घंटे में हजार रुपये को बना दिए 7.6 करोड़! जानिए आया कितना उछाल

Cryptocurrency: सिर्फ 24 घंटे में KokoSwap नाम की क्रिप्टोकरंसी में 76,000 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. जानिए आखिर कितना हो गया है इसका मार्केट कैप? पढ़िए पूरी खबर.

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरंसी की दुनिया के रिटर्न और अनोखे ट्रेंड हैरत में डाल देने वाले होते हैं. स्क्विड गेम वेब सीरीज पर आधारित टोकन स्क्विडगेम (Squid Game) में पिछले दिनों कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला था. हुआ ये कि किसी की कीमत कुछ ही दिनों में कई हजार गुना बढ़ गई और फिर एक ही दिन में धड़ाम से गिरकर जीरो हो गई. वहीं Shiba Inu जैसे मीमकॉइन में पैसे लगाने वाले निवेशक भी फटाफट करोड़पति बन गए. आलम ये है कि अब ये दुनिया की टॉप-10 क्रिप्टो में शामिल हो गई है.

इस उतार-चढ़ाव के दौरान क्रिप्टो की दुनिया में जबरदस्त हलचल मचाने वाला सबसे ताजा मामला कोकोस्वैप (KokoSwap) नाम के कॉइन का सामने आया है. कोकोस्वैप ने सिर्फ एक दिन में 76,000 पर्सेंट से ज्यादा का मुनाफा कमवाकर अपने निवेशकों को बड़ा अमीर कर दिया है. KokoSwap एक दिन पहले तक एक कम लोकप्रिय कॉइन था. शायद ही किसी ने इसका नाम सुना होगा.

इतने बढ़ें दाम

कॉइन मार्केट कैप की तरफ से बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 24 घंटे में KokoSwap की कीमत 0.009999 डॉलर से बढ़नी शुरू हुई और ये 7.63 डॉलर तक पहुंच गई. इस दौरान कॉइन ने बंपर 76,200 परसेंट का रिटर्न दिया. हालांकि बाद में इसकी कीमतों में थोड़ी गिरावट आई और यह दोपहर एक बजे के करीब 5.85 डॉलर के भाव पर ट्रेड कर रही थी. इस भारी उछाल के साथ KokoSwap का मार्केट कैप भी करीब 2 अरब डॉलर पहुंच गया है.

इसलिए उछली कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक KokoSwap ने खुद को बाइनेंस स्मार्ट चेन पर शिफ्ट किया है. पहले ये इथेरियम प्लेटफॉर्म पर थी. इसी की वजह से इसकी कीमतों में यह उछाल देखी गई है. बाइनेंस स्मार्ट चेन पर पलायन करने से बाइनेंस इकोसिस्टम में मौजूद गेमर्स की एक बड़ी संख्या तक इसकी पहुंच बढ़ी है.

NFT को लेकर हाल में लोगों की बढ़ी दिलचस्पी भी KokoSwap की कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह रही है. पिछले कुछ दिनों में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई सितारे भी NFT क्रांति में शामिल हुए हैं. KokoSwap एक ऐसा ही डिसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को NFT गेमिंग और NFT ट्रेडिंग और क्रिप्टो ट्रेंडिंग की सुविधा एक ही जगह मुहैया कराता है. प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताएं NFT, एक्सचेंज, स्टेकिंग, फैंटसी और आर्केड गेमिंग है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की क्रिप्टोकरंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

PF Balance Check : मोबाइल का डाटा खर्च किए बिना ही पता चल जाएगा PF बैलेंस बस करना होगा ये काम

CIBIL Score: खराब सिबिल स्कोर को इन तरीकों से करें सही, लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में नहीं होगी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget