एक्सप्लोरर

Paytm Salary: पेटीएम के बोर्ड मेंबर्स की सैलरी में होगी भारी कटौती, एजीएम से पहले कंपनी ने तैयार किया नया प्रस्ताव

Paytm Salary Cut Proposal: पेटीएम के लिए इस साल की शुरुआत ही खराब हुई थी, जब रिजर्व बैंक ने उसके ऊपर एक्शन लिया था. कंपनी अभी लागत को कम करने के विभिन्न उपायों पर गौर कर रही है...

फिनटेक कंपनी पेटीएम अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन प्रयासों के तहत कंपनी ने अब एक नया प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी मिलने पर उसके बोर्ड मेंबर्स की सैलरी में भारी-भरकम कटौती हो जाएगी.

बोर्ड मेंबर्स के लिए तय हुई अधिकतम सैलरी

पेटीएम ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने इस प्रस्ताव के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को मिलने वाले भुगतान में बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित स्ट्रक्चर में बोर्ड के सभी नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स के लिए एनुअल कंपनसेशन पर 48 लाख रुपये का कैप लगाया गया है. यानी नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स को अब सालाना 48 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं मिल सकता है.

इसी वित्त वर्ष से बदलाव लागू करने का प्रस्ताव

संशोधित स्ट्रक्चर में किए गए प्रस्ताव में 20 लाख रुपये के फिक्स्ड कंपोनेंट का प्रावधान किया गया है. उसके अलावा सैलरी कुछ वैरिएबल कंपोनेंट पर निर्भर करेगी. वैरिएबल कंपोनेंट को बैठकों में उपस्थिति, बोर्ड की विभिन्न समितियों में चेयरमैनशिप या मेंबरशिप पोजिशन आदि से लिंक किया गया है. कंपनी का प्रस्ताव है कि संशोधित स्ट्रक्चर को 1 अप्रैल 2024 से लागू किया जाएगा.

2 करोड़ से ज्यादा भुगतान पा रहे थे बोर्ड मेंबर

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी पेटीएम के कुछ बोर्ड मेंबर 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भुगतान पा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गोपालसमुद्रम श्रीनिवासराघवन सुंदरराजन की एनुअल सैलरी 2.07 करोड़ रुपये थी, जबकि असित रंजीत लिलानी की सालाना सैलरी 1.65 करोड़ रुपये थी. दोनों पेटीएम के बोर्ड में नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर हैं.

अगले महीने एजीएम में मांगी जाएगी मंजूरी

पेटीएम का यह प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ है. अगले महीने कंपनी की सालाना आम बैठक होने वाली है. पेटीएम ने 12 सितंबर को होने जा रही एजीएम से पहले यह प्रस्ताव तैयार किया है. एजीएम में प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांगी जाएगी. अगर मंजूरी मिल जाती है तो प्रस्ताव को इस वित्त वर्ष से लागू कर दिया जाएगा. पेटीएम का कहना है कि यह प्रस्ताव वित्तीय अनुशासन और अच्छे कंपनी संचालन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: जोमाटो ने खरीद लिया पेटीएम का यह बिजनेस, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज से बढ़ गए क्या गैस सिलेंडर के रेट? बुकिंग से पहले जानें LPG की ताजा कीमत
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज शनिवार को बैंक में है छुट्टी या खुला है ब्रांच? चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Explained: गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
गूगल को 500 बिलियन डॉलर का नुकसान! AI का जादू टूटने पर सवाल- पैसा कब वसूलेगा?
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget