एक्सप्लोरर

Railways: रेल मंत्री ने शेयर किया देश की सबसे बड़ी सॉल्ट लेक से गुजरती ट्रेन का वीडियो, जनता को खूब भा रहा 

Sambhar Lake: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है. इसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है.

Sambhar Lake: भारतीय रेलवे देश की लाइफलाइन है. उत्तर में कश्मीर की वादियों से दक्षिण में कन्याकुमारी के समुद्र तक और पश्चिम में गुजरात से पूर्व में असम को जोड़कर यह पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो देती है. भारतीय रेलवे आपको देश के कई नजारों के दर्शन कराती है. कुछ ऐसा ही एक वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जारी किया है. इसमें एक ट्रेन देश की सबसे बड़ी सॉल्ट लेक सांभर झील (Sambhar Lake) से होकर गुजर रही है. इस वीडियो में भारत की खूबसूरती को देखकर लोग निहारते ही रह गए हैं. 

वीडियो में शानदार लग रही लेक  

अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में लोग भारत के विविधता से भरे हिस्सों की एक झलक हासिल कर सकते हैं. रेल मंत्री (Railways Minister) ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि देश की सबसे बड़ी सॉल्ट लेक की खूबसूरत रेल यात्रा. राजस्थान में मौजूद सांभर झील की खूबसूरती की तारीफ सभी करते हैं. इस वीडियो में यह लेक और भी शानदार लग रही है. यह वीडियो ऊपर की ओर से लिया गया है. इसमें ट्रेन के साथ झील का शानदार लुक सामने आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है. इसे खबर लिखे जाने तक एक्स पर 2.5 लाख व्यूज और 13 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोगों ने इस वीडियो को बहुत शानदार बताते हुए लिखा कि उन्हें इस यात्रा पर प्यार आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है कि यह वीडियो मंत्रमुग्ध कर देने वाला और बेहद प्यारा है. 

क्या है सांभर सॉल्ट लेक 

सांभर सॉल्ट लेक राजस्थान के मध्य पूर्व इलाके में स्थित है. इसे भारत के अंदर सबसे बड़ी खारे पानी की झील होने का तमगा प्राप्त है. पर्यावरण पसंद करने वाले इसे एक छिपा हुआ हीरा मानते हैं. इस लेक का ऊपरी हिस्सा ज्यादातर नमक की पतली चादर से कवर रहता है. दूर से देखने पर यह बर्फ से ढकी हुई लगती है. गर्मी के महीनों में जब यह झील सूखने लगती है तो यह नजारा और भी शानदार हो जाता है. अश्विनी वैष्णव के इस ट्वीट से न सिर्फ सांभर झील की खूबसूरती सामने आई है बल्कि प्रकृति प्रेमियों को यह ट्रेन यात्रा की ओर भी खींचेगा.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: फिनटेक हो या कोई भी कंपनी, सभी को कानूनों का पालन करना होगा, केंद्रीय मंत्री की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget