एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: क्या पेटीएम में कर्मचारियों से जबरदस्ती लिए जा रहे इस्तीफे, कंपनी ने दी सफाई

Paytm Employees: पेटीएम कर्मचारियों ने कहा है कि वह पारदर्शी तरीके से छंटनी चाहते हैं. मगर, उन्हें नोटिस दिए बिना ही कंपनी नौकरी से निकाल रही है. साथ ही कोई पेमेंट भी नहीं किया जा रहा है.

Paytm Employees: जनवरी से ही संकट में फंसी दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर लगे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बैन के बाद कंपनी आर्थिक मुसीबतों में फंसी हुई है. पेटीएम के बिजनेस में भी गिरावट आई है. साथ ही पेटीएम में बड़े पैमाने पर छंटनी भी की गई है. अब कर्मचारियों ने पेटीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पेटीएम उन्हें सूचना दिए बगैर जबरदस्ती नौकरी से निकाल रही है. बिना कोई नोटिस दिए उनसे इस्तीफे मांगे जा रहे हैं. इसके अलावा कंपनी की तरफ से उन्हें नौकरी से निकालने के दौरान कोई भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. कई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें रीस्ट्रक्चरिंग के बारे में पेटीएम की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. 

रीस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही पेटीएम 

पेटीएम ने हाल ही में स्वीकार किया था कि वह रीस्ट्रक्चरिंग के दौर से गुजर रही है. मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या भी कम हुई है. अब कंपनी पर कर्मचारी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. कई लोगों ने कहा है कि कंपनी ज्वाइनिंग और रिटेंशन बोनस भी मांग रही है. इन आरोपों से कंपनी की साख को तगड़ा झटका लगा है. 

कंपनी ने आरोपों को नकारते हुए दी सफाई 

हालांकि, कंपनी ने इन सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि हम किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर रहे हैं. हमने अपनी एचआर टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही कर्मचारियों को छंटनी के बारे में जानकारी दें. इसके अलावा हम अपॉइंटमेंट लेटर के हिसाब से नोटिस पीरियड का भी पूरा सम्मान कर रहे हैं. उनके फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की भी व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही छंटनी का शिकार हो रहे लोगों को कहीं और नौकरी दिलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. हम बदलाव के इस दौर में कर्मचारियों के साथ खड़े हैं. 

पारदर्शी तरीके से छंटनी चाहते हैं कर्मचारी 

पिछले कुछ महीनों में कई कर्मचारी पेटीएम छोड़कर जा चुके हैं. अभी भी कंपनी से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि उन्हें पारदर्शी तरीके से नौकरी से निकाला जाए. आगे की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए कई कर्मचारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए हैं. फिलहाल पेटीएम कस्टमर्स का भरोसा दोबारा से जीतने की कोशिश में लगी है. कंपनी के स्टॉक में भी भारी उथलपुथल जारी है. यह अभी भी अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से लगभग 57 फीसदी नीचे है.

ये भी पढ़ें 

India China Tensions: भारत चीन विवाद के चलते डूबे 1.25 लाख करोड़ रुपये और 1 लाख नौकरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget