एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: जल्द खत्म होगा पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का इंतजार, इस दिन शुरू हो जाएगा संचालन!

New Vande Bharat Express: बिहार को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. जानिए कब रेलवे पटना-रांची वंदे भारत का संचालन शुरू कर देगा.

Patna Ranchi Vande Bharat Train: सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. पिछले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में रेलवे ने इस ट्रेन की शुरुआत की है. बिहार और झारखंड में अभी तक इस ट्रेन का संचालन नहीं शुरू हो पाया है. ऐसे में जल्द ही इन दोनों राज्यों में रेलवे वंदे भारत का संचालन शुरू करने जा रहा है. लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन के कोच पटना स्टेशन पर पहुंच गए. इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों में इस ट्रेन का ट्रायल भी शुरू हो जाएगा.

कब होगा पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पटना जंक्शन पहुंचने के बाद ट्रेन को राजेंद्र नगर टर्मिनल कोच कांप्लेक्स पर ले जाया गया है. इस ट्रेन के ट्रायल रन को IFC चेन्नई के सीनियर इंजीनियर द्वारा रेगुलेट किया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक रेलवे द्वारा पटना रांची वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कई रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस वंदे भारत ट्रेन का अनावरण जून के अंत तक कर दिया जाएगा. इसके साथ ही इस ट्रेन के रूट को भी अभी तक फाइनल नहीं किया गया है. रेलवे जल्द इसके इसके रूट पर भी फैसला लेंगे.

पटना-रांची वंदे भारत के फीचर्स और सुविधाओं के बारे में जानें-

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन में कुल 6 कोच होंगे. इसमें से 5 कोच चेयर कार और एक कोच एग्जीक्यूटिव होगा. इस ट्रेन में एक बार में कुल 530 पैसेंजर्स यात्रा कर पाएंगे और इसे दो लोको पायलट द्वारा संचालित किया जाएगा. ट्रेन अधिकतम 128 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड दौड़ेगी. इस हाईटेक ट्रेन को पूरी तरह से फायरप्रूफ और पूरी सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है. पटना रांची वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल से पहले रेलवे लोको पायलट और क्रू मेंबर्स के लिए ट्रेनिंग सेंशन रखेगा.

पटना रांची वंदे भारत का क्या होगा संभावित रूट-

गौरतलब है कि पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के रूट को अभी तक रेलवे द्वारा फाइनल नहीं किया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय की सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन पटना से होकर गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, बीआईटी मेसरा और टाटीसिलवे से होकर रांची जाएगी. इस रूट के जरिए ट्रेन 378 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस दूरी को यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन 6 से 7 घंटे में कवर कर लेगी. ध्यान देने वाली बात ये हैं कि अब तक देश में 18 वंदे भारत ट्रेन ऑपरेशन है. पहली वंदे भारत का उद्घाटन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच फरवरी, 2019 को किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Tim Cook: Apple के सीईओ टिम कुक का बड़ा खुलासा-करते हैं ChatGPT का इस्तेमाल, पर चिंता वाली ये बात भी कही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget