एक्सप्लोरर

पतंजलि ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड, जानें क्या हैं इसके फीचर्स

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर है.

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी में रूपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस क्रेडिट कार्ड में लोगों को कई तरह के ऑफर्स दिए गए हैं, जिनमें खरीददारी में 5 से 10 फीसदी की छूट, 5 लाख तक का बीमा और अन्य सुविधाएं शामिल हैं.

इस मौके पर पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालाकृष्ण ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर है. इसके साथ ही, उन्होंने योग गुरूबाबा रामदेव के स्वदेशी आहवान को भी जोरदार तरीके से रखा. आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड के जरिए उन लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा, जिनका वेतन काफी कम है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग इसका फायदा 49 दिनों तक ले पाएंगे और उसके अगले दिन इसका भुगतान करना होगा. बालकृष्ण ने आगे कहा कि लोग इस क्रेडिट कार्ड से न सिर्फ पतंजलि के उत्पादों को खरीद सकेंगे बल्कि अन्य ब्रांड्स की चीजों की खरीददारी भी कर पाएंगे. तो वहीं इस मौके पर योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि यह क्रेडिट कार्ड आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि लक्ष्य एक करोड़ लोगों तक इस क्रेडिट कार्ड सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है.

बाबा रामदेव ने अपने कई सोशल मीडिया फॉलोअर्स का उल्लेख करते हुए कहा कि अपने पांच करोड़ फॉलोअर्स में से कम से एक एक करोड़ लोगों का ध्यान इस क्रेडिट कार्ड की ओर खीचेंगे. उन्होंने आगे कहा कि योगा सेशन और पंतजलि स्टोर में आने वाले लोगों के साथ मैं इस बारे में संपर्क करूंगा. उन्होंने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड की लिमिट 10 लाख है. बाबा रामदेव ने कहा कि लोग अपनी आय के हिसाब से इसका इस्तेमाल कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget