एक्सप्लोरर

अब जनरल बोगियों में भी मिलेगा कंफर्म टिकट, वो भी व्हाट्सएप पर, जानिए कैसे

रेलवे अपने मुसाफिरों को एक और सुविधा देने पर विचार कर रहा है. हालांकि योजना की शुरुआत दानापुर मंडल से हो गयी है. योजना की सफलता के बाद पूरे देश में लागू करने पर विचार किया जा रहा है.

नई दिल्ली: रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए नई-नई पहल करता रहता है. समय की बचत और भीड़ से छुटकारे के उपायों पर रेलवे अब तक बहुत सारे उपाय कर चुका है. इसी क्रम में अब यात्रियों को एक और रेलवे की तरफ से सुविधा मिलने वाली है. अभी तक हम स्लीपर क्लास, एसी क्लास तक ही रिजर्वेशन के बारे में सुनते चले आए हैं लेकिन अब जनरल बोगियों में भी कंफर्म टिकट के लिए बुकिंग की जा सकती है.

नई योजना के तहत आपकी सीट का नंबर आपके फोटो के साथ आपके व्हाट्सएप पर आ जाएगा. इससे आपको कंफर्म टिकट की चिंता से निजात मिल जाएगी. साथ ही सीट पर कब्जा जमाने के लिए होने वाली मारामारी से भी बचा जा सकेगा. इसके अलावा जनरल बोगियों में दलाली राज पर भी अंकुश लग सकेगा. अगर योजना धरातल पर सफल रही तो रेलवे अब पूरे देश में लागू कर सकता है. हालांकि अभी इस तरह की सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में दी जा रही है. जिसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पास फॉर अनरिजवर्ड बोर्ड नाम से चालू किया गया है. इसके तहत जनरल डिब्बों में अनारक्षित सीटों पर भी कंफर्म सीट मिल सकेगी. अभी अनारक्षित टिकट देते वक्त यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया जा रहा है.

सुविधा का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा ?

ऐसे में सवाल पैदा होता है कि सुविधा का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा. क्या पहले से रिजर्वेशन कराना होगा या फिर इस स्कीम के तहत तत्काल का प्रावधान रहेगा. अब आपको बताते हैं कि स्टेशन पर रेलवे काउंटर के साथ ही एक पूरब का काउंटर बनाया गया है. यहां पर अगर आप जाते हैं तो पहचान पत्र देखकर आपकी फोटो खींच ली जाएगी. उसके बाद आपके व्हाट्सएप नंबर पर डिजिटल टिकट भेज दिया जाएगा. डिजिटल टिकट में आपका फोटो लगा होगा. इस तरह आपको जनरल डिब्बों में भी कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget