एक्सप्लोरर

Pakistan में लस्सी और सत्तू पीने से बढ़ेगा रोजगार, चाय की प्याली का त्याग करे जनता, जानें क्या है प्लान?

Pakistan News: देश में रोजगार को बढ़ावा देने और चाय के आयात पर खर्च को कम करने के लिए एक अच्छा तरीका निकाला है, जिससे देश चाय के आयात शुल्क से थोड़ी राहत पा सकता है.

Pakistan Foreign Exchange: पाकिस्तान में एक शीर्ष शैक्षणिक निकाय ने नकदी की कमी से जूझ रहे देश में रोजगार को बढ़ावा देने और चाय के आयात पर खर्च को कम करने के लिए एक अच्छा तरीका निकाला है, जिससे देश चाय के आयात शुल्क से थोड़ी राहत पा सकता है. पाकिस्तान में लोगों को चाय की जगह पर लस्सी और सत्तू जैसे ड्रिंक्स को बढ़ावा देना चाहिए. 

सत्तू और लस्सी के इस्तेमाल से बढ़ेगा रोजगार
जियो टीवी की खबर के मुताबिक, उच्च शिक्षा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ शाइस्ता सोहेल ने सार्वजनिक क्षेत्र के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजे एक परिपत्र में कहा कि “नेतृत्व की भूमिका निभाने और निम्न-आय समूहों और अर्थव्यवस्था को राहत प्रदान करने के लिए अभिनव तरीकों के बारे में सोचने के लिए कहा है.”

परिपत्र में, सोहेल ने “स्थानीय चाय बागानों और लस्सी व सत्तू जैसे पारंपरिक पेय को बढ़ावा देने का सुझाव दिया है, जिससे रोजगार बढ़ेगा और जनता के लिए इन पेय के निर्माण में शामिल आय भी उत्पन्न होगी. चाय के आयात पर होने वाला खर्च भी कम हो जाएगा.”

घट रहा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक, पाकिस्तान चालू खाता घाटे और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है, जो 17 जून तक घटकर 8.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया था.

आयात भुगतान को कम करने का प्रयास
आपको बता दें इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री अहसान इकबाल ने नागरिकों से चाय की खपत में कटौती करने का आग्रह किया है ताकि देश के घटते विदेशी मुद्रा भंडार में सेंध लगाने वाले आयात भुगतान को कम करने में मदद मिल सके.

2021-22 में 40 करोड़ डॉलर चाय का हुआ सेवन
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार के मुताबिक, इकबाल की अपील यह सामने आने के बाद आई कि पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2021-22 में 40 करोड़ अमरीकी डालर की चाय का सेवन किया. मंत्री ने कहा कि दुनिया में चाय के सबसे बड़े आयातकों में से एक पाकिस्तान को इसके आयात के लिए पैसे उधार लेने पड़ते हैं.

1-2 कप कम चाय पीने की करी अपील
इकबाल ने कहा, “मैं देश से चाय की खपत में 1-2 कप की कटौती करने की अपील करता हूं क्योंकि हम कर्ज पर चाय का आयात करते हैं.” संघीय बजट दस्तावेज से पता चला है कि पाकिस्तान ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल चाय के आयात पर छह करोड़ अमरीकी डालर अधिक खर्च किए हैं. 

आर्थिक संकट कम करने में मिलेगी मदद
सोहेल को हालांकि उम्मीद है कि उनका यह विचार पाकिस्तान के आर्थिक संकट को कम करने में काफी मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि माननीय कुलपति रोजगार पैदा करने, आयात कम करने और आर्थिक स्थिति को आसान बनाने के लिए कई अन्य रास्ते तलाशने में सक्षम होंगे.”

सुपर टैक्स की हुई घोषणा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को सीमेंट, स्टील और ऑटोमोबाइल जैसे बड़े पैमाने के उद्योगों पर 10 प्रतिशत “सुपर टैक्स” की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने और नकदी की कमी वाले देश को “दिवालिया” होने से बचाना था. प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, उच्च निवल संपत्ति मूल्य वाले व्यक्तियों को भी “गरीबी उन्मूलन कर” देना होंगे.

यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card: बिना रजिस्टर्ड नंबर मोबाइल नंबर के भी PVC आधार कार्ड किया जा सकता है डाउनलोड, जानें प्रोसेस

SBI Balance Check: एसबीआई के ग्राहक ध्यान दें! इन चार तरीकों से आसानी से चेक करें अपना अकाउंट बैलेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget