एक्सप्लोरर

लैरी एरिसन दुनिया के अमीरों की सूची में अब बने नंबर-1, एलन मस्क को दूसरे पायदान पर धकेला

World's Richest Person Larry Ellison: इस साल ओरैकल के शेयरों में अब तक 45% की वृद्धि दर्ज हुई है. केवल बुधवार को ही कंपनी के शेयरों में 41% की जबरदस्त उछाल देखने को मिली, जो 1992 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है.

Larry Ellison Networth: ओरैकल कॉर्प के तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने सह-संस्थापक लैरी एलिसन को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में पहले स्थान पर पहुँचा दिया है. पहली बार उन्होंने एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अमेरिकी समयानुसार बुधवार सुबह लैरी एलिसन की संपत्ति बढ़कर 393 अरब डॉलर हो गई, जबकि एलन मस्क की संपत्ति 385 अरब डॉलर रही.

एक दिन में 101 अरब डॉलर का इजाफा

ओरैकल के शेयरों में रिकॉर्ड उछाल के चलते लैरी एलिसन की संपत्ति में सिर्फ एक दिन में करीब 101 अरब डॉलर की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. 81 वर्षीय लैरी एलिसन अभी भी ओरैकल के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं. उनकी अधिकांश संपत्ति सॉफ्टवेयर उद्योग में निवेशित है.

इस साल ओरैकल के शेयरों में अब तक 45% की वृद्धि दर्ज हुई है. केवल बुधवार को ही कंपनी के शेयरों में 41% की जबरदस्त उछाल देखने को मिली, जो 1992 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है. इसके बाद ओरैकल का मार्केट वैल्यूएशन बढ़कर 947 अरब डॉलर तक पहुँच गया.

क्लाउड बिजनेस पर फोकस

विशेषज्ञों के अनुसार, ओरैकल के शेयरों में यह तेजी कंपनी के क्लाउड बिजनेस पर पूर्ण फोकस का नतीजा है, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. गौरतलब है कि एलन मस्क पहली बार साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में नंबर 1 बने थे और लंबे समय तक उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा.

कई बार ऐसा हुआ जब अमेज़न के जेफ बेजोस और एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें पीछे धकेला, लेकिन उतार-चढ़ाव के बावजूद मस्क फिर से शीर्ष स्थान पर लौटते रहे. पिछले एक साल से वह लगातार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन अब लैरी एलिसन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

कौन हैं लैरी एलिसन?

अमेरिकी उद्यमी लैरी एलिसन का पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है. उन्होंने ओरेकल कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी. शिकागो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले एलिसन ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. साल 1977 में उन्होंने बॉब माइनर और एड ओट्स के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लेबोरेट्रीज (Software Development Laboratories) की स्थापना की, जो बाद में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन बन गई.

ये भी पढ़ें: और बढ़ीं अनिल अंबानी की मुश्किलें, बैंक फ्रॉड केस में ईडी ने दर्ज किया नया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget