एक्सप्लोरर

और बढ़ीं अनिल अंबानी की मुश्किलें, 2929 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में ईडी ने दर्ज किया नया केस

Trouble Mounts For Anil Ambani: अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अन्य के खिलाफ 2,929 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया केस दर्ज किया है.

Bank Loan Fraud Case: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. अनिल अंबानी, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अन्य के खिलाफ 2,929 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नया केस दर्ज किया है.

बुरे फंसे अनिल अंबानी!

अधिकारियों का कहना है कि ईडी की तरफ से लिया गया यह एक्शन पिछले महीने दाखिल की गई सीबीआई की रिपोर्ट पर आधारित है. गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को हुए नुकसान के लिए अनिल अंबानी और रिलायंस कम्युनिकेशंस को जिम्मेदार ठहराया था. इसी मामले में सीबीआई ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी.

गौरतलब है कि इससे पहले अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ सीबीआई ने 2,929 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड केस दर्ज किया था. इसके बाद अनिल अंबानी ने बयान जारी कर इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया था. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है. साथ ही यह भी दावा किया गया था कि एसबीआई की तरफ से दर्ज की गई शिकायत करीब दस साल पुराने मामले से जुड़ी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि जिस समय का यह मामला है, उस वक्त अनिल अंबानी आरकॉम के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और रोज़मर्रा के कंपनी के कामकाज से उनका सीधा संबंध नहीं था. हालांकि, पूरे मामले पर सीबीआई की कार्रवाई के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के शक के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

इस केस में एक और अहम पहलू यह है कि मंगलवार को ईडी ने अनिल अंबानी के पूर्व करीबी रहे अमिताभ झुनझुनवाला से भी पूछताछ की. इससे पहले भी जांच के दौरान झुनझुनवाला का नाम सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ से भारत का तो कुछ नहीं बिगड़ा, उल्टा ट्रंप को मिला बड़ा सबक, आ गई Fitch की चौंकाने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget