एक्सप्लोरर

ONDC: तेजी से बढ़ रहा है ओएनडीसी का काम, अब तक ऑनबोर्ड हुए इतने लाख व्यापारी

ONDC Onboarding: सरकारी ई-कॉमर्स नेटवर्क ओएनडीसी को पिछले कुछ महीनों से मर्चेंट को तेजी से ऑनबोर्ड करने में सफलता मिली है. चंद महीनों में ओएनडीसी से जुड़े मर्चेंट की संख्या कई गुना बढ़ी है...

सरकारी ई-कॉमर्स नेटवर्क ओएनडीसी को अपने नेटवर्क पर अब तक करीब डेढ़ लाख मर्चेंट को जोड़ने में सफलता हासिल हुई है. यह इस लिहाज से महत्वपूर्ण हो जाता है कि कुछ महीने पहले जनवरी में ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कॉमर्स यानी ओएनडीसी से महज 800 मर्चेंट जुड़े हुए थे.

इतनी हो गई मर्चेंट की संख्या

ओएनडीसी के चीफ एक्सीक्यूटिव टी कोशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी. उन्होंने मिंट को बताया कि जनवरी में जहां ओएनडीसी से सिर्फ 800 मर्चेंट जुड़े हुए थे, अभी उनकी संख्या डेढ़ लाख पर पहुंच गई है. जनवरी में हर रोज सिर्फ 50 ट्रांजेक्शन हो रहे थे और वे मुख्य तौर पर ग्रॉसरी और फूड ऑर्डर के थे. अभी नेटवर्क में जुड़े मर्चेंट्स में करीब 90 हजार ऑटो व टैक्सी ड्राइवर शामिल हैं.

ओएनडीसी को ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए यूपीआई बताया जा रहा है. इससे जोमैटो और स्विगी जैसी ऑनलाइन फूड ऑर्डर प्लेटफॉर्म समेत अमेजन-फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों और ओला-उबर जैसी ऐप बेस्ड कैब एग्रीगेटर्स को भी टक्कर मिलने के अनुमान जाहिर किए जा रहे थे. हालांकि ये अनुमान गलत साबित हो रहे हैं, क्योंकि यह नेटवर्क कंपटीटर न होकर एग्रीगेटर है. ओएनडीसी को शुरुआत में जोमैटो और स्विगी की तुलना में सस्ते फूड ऑर्डर को लेकर खूब चर्चा भी मिली थी.

सस्ते भाव पर मिल रहा टमाटर

अभी हाल ही बात करें तो ओएनडीसी ने लोगो को टमाटर की आसमान छूती कीमतों से भी राहत दी. दिल्ली-एनसीआर में ओएनडीसी ने एनसीसीएफ व अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों को सस्ते भाव पर टमाटर उपलब्ध कराया. अभी भी दिल्ली-एनसीआर में लोग ओएनडीसी से सस्ते भाव पर टमाटर खरीद पा रहे हैं. उस समय सीईओ टी कोशी ने कहा था कि इस पहल से उन्हें ओएनडीसी पर नए ग्राहकों को ऑनबोर्ड करने में मदद मिलेगी.

इतने शहरों में डिलीवरी शुरू

ओएनडीसी के चीफ एक्सीक्यूटिव ने बताया कि पिछले 6 महीने में नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है. अब ओएनडीसी से देश के 620 से ज्यादा शहरों में डिलीवरी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि ओएनडीसी को मोबिलिटी सर्विसेज से एडॉप्शन में मदद मिल रही है.

पिछले साल हुई थी शुरुआत

यह नेटवर्क डिपार्टमेंट फोर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड यानी डीपीआईआईटी से बैक्ड है. ओएनडीसी के साथ कोई भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जुड़ सकता है. यह एक तरह से ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए एग्रीगेटर का काम करता है. इसका पायलट प्रोजेक्ट पिछले साल 29 अप्रैल में शुरू हुआ था और 30 सितंबर से बीटा फेज की शुरुआत हुई थी.

ये भी पढ़ें: बीमा कंपनियों की जांच पूरी, इनकम टैक्स ने पकड़ी 15 हजार करोड़ की टैक्स चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट

वीडियोज

Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget