एक्सप्लोरर

Ola Layoffs: आईपीओ से पहले होगी छंटनी, खतरे में ओला के इन कर्मचारियों की नौकरी

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक ने दिसंबर में अपने प्रस्तावित आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया था. अब कंपनी आईपीओ से पहले छंटनी की योजना पर काम कर रही है...

घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ से पहले छंटनी की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना लागत के बोझ को कम कर मुनाफे में आने की है. इससे कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.

इतने कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक में 400 से 500 कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है. कंपनी अपने ऑपरेशन को स्ट्रीमलाइन करने के लिए छंटनी की योजना पर काम कर रही है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि छंटनी में प्रभावित होने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा आने वाले दिनों में बदल भी सकता है, क्योंकि अभी कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधन छंटनी के स्केल पर विचार ही कर रहा है.

कई वर्टिकल्स पर होगा छंटनी का असर

बताया जा रहा है कि ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक भाविश अग्रवाल प्रस्तावित आईपीओ से पहले कंपनी को मुनाफे में लाना चाहते हैं. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ओला इलेक्ट्रिक में होने जा रही छंटनी का असर किन कर्मचारियों पर होने वाला है, लेकिन ऐसी आशंका है कि कई वर्टिकल्स के कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं.

हायर हो सकते हैं कम वेतन पर लोग

कंपनी पुराने कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर उनमें से कुछ की जगह पर नए कर्मचारियों को हायर कर सकती है. अधिक वेतन वाले पुराने कर्मचारियों की जगह पर कम वेतन पर नए कर्मचारी लाने से कंपनी को लागत कम करने में मदद मिलेगी. सूत्रों का ये भी कहना है कि जितने कर्मचारियों की छंटनी होगी, उसकर तुलना में कम कर्मचारी हायर किए जाएंगे. यानी ओला इलेक्ट्रिक के ओवरऑल हेडकाउंट में कमी तय है.

दिसंबर में फाइल हुआ था ड्राफ्ट

ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल दिसंबर में आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया था. उस समय कंपनी ने ड्राफ्ट में बताया था कि अक्टूबर 2023 तक उसके कर्मचारियों की कुल संख्या 3,733 थी. कंपनी की योजना आईपीओ लाकर निवेशकों से 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की है.

ये भी पढ़ें: बदल गया मार्केट का मूड, सेशन शुरू होने से पहले 650 अंक चढ़ा गिफ्ट निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget