एक्सप्लोरर

Gift Nifty: बदल गया मार्केट का मूड, सेशन शुरू होने से पहले 650 अंक चढ़ा गिफ्ट निफ्टी

Share Market Pre-Open: लगभग सारे एक्जिट पोल मोदी सरकार की वापसी की संकेत दे रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रैली शुरू हो सकती है...

बीते सप्ताह 2 फीसदी की आई बड़ी गिरावट के बाद मार्केट का मूड सुधरने वाला है. लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बाजार को अनुकूल परिणाम की उम्मीद है, जिसके चलते बाजार में रैली की उम्मीद जाहिर की जा रही है. आज सोमवार को बाजार खुलने से पहले से ही इस बात के संकेत भी मिलने लगे हैं.

बन सकता है नया इतिहास

सोमवार 3 जून की सुबह बाजार खुलने से पहले निफ्टी का वायदा जबरदस्त उड़ान भर रहा था. गुजरात के गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा सुबह में करीब 650 अंक की मजबूती में था. गिफ्ट निफ्टी 647 अंक की बढ़त लेकर 23,335 अंक पर कारोबार कर रहा था. यह 2.85 फीसदी की तेजी है. अगर कारोबार शुरू होने के बाद इस तर्ज पर बाजार खुलता है तो संभवत: शेयर बाजार के इतिहास में सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त का रिकॉर्ड बन जाएगा.

पिछले सप्ताह इतना गिरा बाजार

इससे पहले शुक्रवार 31 मई को बीएसई सेंसेक्स मामूली 75 अंक सुधरकर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 42 अंक मजबूत होकर 22,530.70 अंक पर रहा था. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स में 1,449.08 अंक यानी 1.91 फीसदी की और निफ्टी में 426.40 अंक यानी 1.85 फीसदी की गिरावट आई थी.

दो महीने से बाजार वोलेटाइल

बीते दो महीने से लोकसभा चुनाव के चलते बाजार उतार-चढ़ाव की गिरफ्त में है. बीच में बाजार ने नए ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन ओवरऑल बाजार की चाल पर चुनाव परिणाम के अनुमान हावी रहे. अब जबकि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और लगभग सारे एक्जिट पोल मोदी सरकार की शानदार वापसी के संकेत दे रहे हैं, शेयर बाजार मजबूत रैली की राह पकड़ सकता है.

24 हजार के पार जाएगा निफ्टी?

लोकसभा चुनाव के अंतिम व सातवें चरण का मतदान 1 जून को हुआ. अब बस एक दिन बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. अगर चुनाव के परिणाम एक्जिट पोल व बाजार की उम्मीदों के हिसाब से हुए तो तमाम एनालिस्ट का मानना है कि घरेलू बाजार रिकॉर्डों की फेहरिस्त लगा सकता है. मोतीलाल ओसवाल का तो अनुमान है कि अच्छा रिजल्ट आने पर निफ्टी देखते-देखते 24 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है.

ये भी पढ़ें: महंगाई की मार! आखिरी चरण का मतदान होते ही अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget