एक्सप्लोरर

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का जल्द आएगा आईपीओ, सेबी के पास जमा किया ड्राफ्ट, इतनी हिस्सेदारी बेचेंगे फाउंडर भाविश अग्रवाल

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ 2024 की शुरुआत में आ सकता है. कंपनी से सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करवा दिए हैं.

Ola Electric IPO News: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 22 दिसंबर को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल कर दिया है. ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी बनने जा रही है, जो अपना आईपीओ लाने वाली है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य है कि वह मार्केट से 7,250 करोड़ रुपये जुटाए. इस आईपीओ में कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल 4.74 करोड़ शेयर को बचने का प्लान बना रहे हैं.

जानते हैं आईपीओ के डिटेल्स-

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस आईपीओ के जरिए कंपनी 5,500 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करने वाली है. वहीं कुल  95,191,195 इक्विटी के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. इससे 1750 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है. इस आईपीओ में 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया गया है. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है.

कंपनी को कितने वैल्यूएशन की है उम्मीद-

साल 2024 की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. इसके लिए कंपनी ने 22 दिसंबर को ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास जमा करवा दिया है. अगर नए साल की शुरुआत में कंपनी अपना आईपीओ लाने में सफल रहती है तो साल 2003 के बाद यह पहला मौका है जब किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आईपीओ आ रहा है. इससे पहले मारुति सुजुकी का आईपीओ 2003 में आया था. कंपनी को इस आईपीओ में कुल 7 से 8 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन की उम्मीद है. हालांकि कंपनी ने अभी तक प्राइस बैंड तय नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीओ सब्सक्रिप्शन की डेट 2024 की शुरुआत में जारी की जा सकती है.

आईपीओ के जरिए जुटाने वाले फंड का क्या करेगी कंपनी?

SEBI के पास जमा कराए गए पेपर के मुताबिक आईपीओ के जरिए जुटाने वाली रकम में से 1,226.4 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी Ola Cell Technologies के फैक्ट्री प्रोजेक्ट के लिए करेगी. वहीं 1600 करोड़ रुपये का फंड रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा. करीब 350 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने लिए किया जाएगा. 800 करोड़ रुपये से कंपनी अपने पुराने कर्ज का निपटारा करेगी. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 335 मिलियन डॉलर रहा था. कंपनी को 136 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें-

Bank Holidays in 2024: अगले साल बैंकों में कितने दिन रहेगा अवकाश? यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget