एक्सप्लोरर

Offline NEFT & RTGS: ऑफलाइन NEFT और RTGS के बारे में जानें, मनी ट्रांसफर कराने के लिए है बेहद काम की सुविधा

Offline NEFT & RTGS: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (Online Money Transfer) करने के लिए नेट कनेक्टिविटी जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑफलाइन (Offline) भी NEFT और RTGS से पैसे भेजे जा सकते हैं.

Offline NEFT & RTGS: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (Online Money Transfer) करना आजकल आम बात हो गई है और इसके जरिए हम बिना बैंक (Bank) या वित्तीय संस्थान जाए बिना रकम भेज सकते हैं. छुट्टी वाले दिन भी आप आराम से घर बैठे पैसे भेज सकते हैं. शहरी इलाकों में मोबाइल (Mobile) कंप्यूटर (Computer) और हर समय इंटरनेट (Internet) की सुविधा से लोगों को इसमें कोई परेशानी नहीं आती लेकिन जहां तक गांवों या छोटे कस्बों की बात है वहां ऑनलाइन रकम भेजना भी एक बड़ा काम साबित होता है.

शहर में लोग NEFT और RTGS के जरिए जब चाहें पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी नहीं होती. हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन या कंप्यूटर नहीं होने से इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिक्कत से निजात दिलाने के लिए NEFT और RTGS  सर्विस को ऑफलाइन भी लिया जा सकता है. 

ऑफलाइन मनी ट्रांसफर की प्रक्रिया
NEFT और RTGS  की ऑफलाइन सर्विस उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास मोबाइल, कंप्यूटर या फिर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविट नहीं है. इसके साथ ही जिन लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग तकनीक का इस्तेमाल करना नहीं आता, वे भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. इस ऑफलाइन सुविधा का लेने के लिए जिस बैंक में आपका अकाउंट है, उसकी नजदीकी ब्रांच में जाना होगा. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उस ब्रांच में यह सुविधा उपलब्ध हो.
 
ऐसे करें ऑफलाइन NEFT और RTGS  
एनईएफटी और आरटीजीएस के लिए आपको बैंक में एक फॉर्म भरना होता है जिसे NEFT या RTGS फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म कहते हैं. इसमें आपको जिसे पैसा भेजना है उसका नाम, अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, IFSC और राशि भरनी होती है. इस फॉर्म के साथ आप उतनी ही राशि का चेक भी नत्थी भी करें. इसके बाद इसे बैंक में जमा कराएं और एनईएफटी या आरटीजीएस के जरिए आपके पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे. इसके लिए आपको बैंक को कुछ शुल्क भी चुकाना होता है.

फंड ट्रांसफर के लिए IFSC कोड होना जरूरी
ऑफलाइन NEFT और RTGS  से फंड ट्रांसफर करने के लिए आप जिसे पैसे भेजना चाहते हैं उसके बैंक की शाखा का आईएफएससी कोड होना जरूरी होता है. यह कोड 11 नंबर का होता है और यह हर ब्रांच का अलग-अलग होता है. इसलिए आपको आईएफएससी कोड का पता होना चाहिए. 

क्या हैं ऑफलाइन NEFT और RTGS के फायदे
इसके जरिए आप बिना नेट और नेटबैंकिंग के भी अपना पैसा जहां चाहें वहां भेज सकते हैं. ये सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो मोबाइल बैंकिंग या नेटबैंकिंग भी इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बिलकुल ना आती हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget