एक्सप्लोरर

Nvidia Rise: गूगल के बाद अब एप्पल को पछाड़ने की तैयारी में एनविडिआ, 9 महीने में दोगुनी हो गई मार्केट वैल्यू 

Nvidia Shares: एनविडिआ का मार्केट कैप 2.38 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू चुका है. यह न सिर्फ एप्पल बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के भी बेहद नजदीक पहुंच रही है.

Nvidia Shares: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिली ताकत के दम पर एनविडिआ (Nvidia) रोजाना नई-नई ऊंचाई छू रही है. अमेजन, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और सऊदी अरामको को पछाड़ने के बाद अब एनविडिआ एप्पल के बेहद नजदीक पहुंच गई है. कंपनी की मार्केट वैल्यू 9 महीने में ही 1 ट्रिलियन डॉलर से 2 ट्रिलियन डॉलर हो चुकी है. यदि एनविडिआ के शेयरों (Nvidia Shares) में ऐसी ही तेजी जारी रही तो जल्द ही यह कंपनी एप्पल से दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी की पदवी छीन लेगी. 

एनविडिआ का मार्केट कैप 2.38 ट्रिलियन डॉलर

एनविडिआ का मार्केट कैप (Nvidia Market Cap) फिलहाल 2.38 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है. वह एप्पल (Apple) से सिर्फ 230 अरब डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से 645 अरब डॉलर ही पीछे है. एनविडिआ का हाई एंड चिप मार्केट पर 80 फीसदी कब्जा है. इसके चलते कंपनी ने वाल स्ट्रीट पर धूम मचाई हुई है. एनविडिआ लगभग 95 फीसदी और मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर इस साल 46.6 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. इससे साफ पता चल रहा है कि निवेशकों में एआई को लेकर रुचि बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है. साल 2024 में कंपनी के शेयर और ऊपर जाने की पूरी संभावना है. 

आईफोन की घटती सेल से एप्पल को झटका

उधर, एप्पल को आईफोन की घटती सेल से झटका लगा है. इसके चलते वह माइक्रोसॉफ्ट से पिछड़कर दूसरे नंबर पर पहले ही आ चुकी है. अब एनविडिआ के चलते उसका दूसरा नंबर भी खतरे में है. हाल के कुछ हफ्तों में एनविडिआ ने टेस्ला (Tesla) को पछाड़कर वाल स्ट्रीट पर सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाले स्टॉक का दर्जा भी हासिल कर लिया था. 

अगले 12 महीने में बनी रहेगी शेयरों में तेजी 

एलएसईजी डेटा (LSEG Data) के अनुसार, एनविडिआ स्टॉक अपने उच्चतम स्तर के बहुत नजदीक हो गया है. एलएसईजी का दावा है कि अगले 12 महीनों के दौरान वाल स्ट्रीट पर कंपनी के शेयर 850 डॉलर के रेट के नजदीक ही ट्रेड करेंगे, जबकि कंपनी के स्टॉक की पिछली क्लोजिंग 926 डॉलर पर हुई थी. विशेषज्ञों का कहना है कि 850 डॉलर से ऊपर के रेट को लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल काम है. हालांकि, एआई की डिमांड में आ रही तेजी के चलते लंबा उछाल आ भी सकता है. 

ये भी पढ़ें 

Sudha Murthy: दामाद इंग्लैंड का पीएम और पति सबसे रईस आदमी, दोनों की तरक्की में सुधा मूर्ति का बड़ा हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget