एक्सप्लोरर

चीन में एक्सपोर्ट पर लगा प्रतिबंध बेअसर: Nvidia ने कमाया छप्पड़फाड़ मुनाफा; इनकम और रेवेन्यू दोनों बढ़ा

Nvidia: एनवीडिया को वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में लगभग 45 बिलियन डॉलर रेवेन्यू की उम्मीद है. इसमें H20 के एक्सपोर्ट पर लगाए प्रतिबंध के चलते 8 बिलियन डॉलर का नुकसान भी शामिल है.

Nvidia: अमेरिका की कंप्यूटर-चिप कंपनी एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp) की पहली तिमाही की आय ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कंपनी का रेवेन्यू 69 परसेंट की उछाल के साथ 44.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. डेटा सेंटर मार्केट के तेजी से आगे बढ़ने से पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बिक्री में 73 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. 

कंपनी को करीब 4.5 अरब डॉलर का नुकसान

कंपनी ने यह मुकाम कई चुनौतियों में से होकर हासिल किया है. इस साल अप्रैल के महीने में अमेरिकी सरकार ने Nvidia की सबसे एडवांस्ड एआई चिप H20 के चीन को निर्यात किए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. इससे कंपनी को करीब 4.5 अरब डॉलर का तगड़ा नुकसान हुआ था. पहले अमेरिकी सरकार ने कंपनी को बताया कि चीन में H20 चिप्स भेजने के लिए लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी और फिर बताया गया कि यह नियम अनिश्चित काल तक लागू रहेगा. इससे कंपनी के शेयरों में भी भारी गिरावट आई. 

डेटा सेंटर डिवीजन का परफॉर्मेंस सबसे बेहतर

एनवीडिया की अर्निंग रिपोर्ट में सबसे शानदार परफॉर्मेंस करने वाला इसका डेटा सेंटर डिवीजन रहा है, जिसने 39.1 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू कमाया. यह कंपनी के टोटल रेवेन्यू का 88 परसेंट है. एनवीडिया के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप्स की मांग, खास तौर पर बड़े क्लाउड प्रोवाइडर्स और एआई सुपरकंप्यूटिंग के लिए लगातार बढ़ रही है. कंपनी ने यह भी बताया कि OpenAI के साथ पार्टनरशिप के चलते माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्वर रूम में Nvidia के हजारों Blackwell GPU इंस्टॉल किए हैं और कंपनी इसकी संख्या और भी बढ़ाना चाहती है. 

AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स की बढ़ रही डिमांड

एनवीडिया के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोडक्ट्स की जबरदस्त बिक्री देखी गई है, जिनमें ब्लैकवेल एनवीएल72 एआई सुपरकंप्यूटर भी शामिल है. एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, जैसे-जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा बढ़ रहा है, AI कंप्यूटिंग की मांग में तेजी जारी रहेगी. टेक्नोलॉजी के सेक्टर में आ रहे इस बदलाव के बीच एनवीडिया भी तेजी से उभरकर सामने आएगा. उन्होंने कहा, दुनिया में अब AI की पहचान बिजली, इंटरनेट जैसी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में होने लगी है. 

कंपनी का इनकम भी बढ़ा

पहली तिमाही में एनवीडिया का नेट इनकम भी बढ़ा है, जो 26 परसेंट की वृद्धि के साथ पिछले साल के 14.9 बिलियन डॉलर से बढ़कर 18.8 बिलियन डॉलर या प्रति शेयर 0.76 डॉलर पर पहुंच गया है. कंपनी का ग्रॉस मार्जिन GAAP बेसिस पर 60.5 परसेंट और नॉन-GAAP बेसिस पर 61.0 परसेंट बताया गया. अगर 4.5 बिलियन डॉलर के चार्ज को छोड़ दें तो नॉन-GAAP ग्रॉस मार्जिन 71.3 परसेंट रहा होगा. 

ये भी पढ़ें:

गटागट पी रहे लोग इस ब्रांड की कोल्डड्रिंक, मार्केट में बढ़ी इतनी डिमांड कि कंपनी ने 1 साल में कमाए 2800 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget