एक्सप्लोरर

Jensen Huang: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी इस सीईओ की दौलत, देखते-देखते चोटी के अमीरों में आया नाम

Who is Jensen Huang?: गुरुवार को चिप बनाने वाली कंपनी के शेयर में 16 फीसदी की तेजी आई, जिससे उसके सीईओ की दौलत में शानदार इजाफा हुआ...

चिप बनाने वाली कंपनी एनविडिया के शेयरों में पिछले कुछ समय से शानदार तेजी आई है. अभी चौथी तिमाही के शानदार परिणाम जारी करने के बाद एक बार फिर से एनविडिया के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त रैली देखी गई. इससे एक तरफ एनविडिया का मार्केट कैप तेजी से बढ़ा है, दूसरी ओर कंपनी के सीईओ की दौलत में तेज इजाफा हुआ है.

अब इतनी हो गई कुल नेटवर्थ

एनविडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग की गिनती अब दुनिया के चोटी के अमीरों में की जाने लगी है. देखते-देखते उनकी दौलत में रिकॉर्ड इजाफा हुआ है और अब वह दुनिया के 20 सबसे अमीर लोगों की सूची की दहलीज पर खड़े हैं. ब्लूबमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, जेनसेन हुआंग की मौजूदा नेटवर्थ 69.2 बिलियन डॉलर हो चुकी है और व अभी दुनिया के 21वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

सिर्फ इस साल इतनी बढ़ी दौलत

गुरुवार को एनविडिया के शेयरों में 16 फीसदी की तेजी आई. इससे सीईओ हुआंग की दौलत भी एक दिन में अरबों डॉलर बढ़ गई. कंपनी के शेयरों में रिकॉर्ड रैली से बीते 24 घंटे में उनकी नेटवर्थ 9.59 बिलियन डॉलर बढ़ी है, जबकि 2024 में अब तक उनकी दौलत 25.2 बिलियन डॉलर बढ़ चुकी है. पिछले 24 घंटे में और इस साल अब तक दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों में सबसे ज्यादा तेजी से हुआंग की दौलत बढ़ी है.

5 महीने में दौलत हुई डबल

एनविडिया के सीईओ की नेटवर्थ लगातार बढ़ती गई है. अभी उनकी नेटवर्थ भले ही करीब 70 बिलियन डॉलर हो गई हो, लेकिन साल भर पहले उनकी कुल दौलत 20 बिलियन डॉलर के आस-पास थी. यानी बीते एक साल में एनविडिया सीईओ की दौलत में 350 फीसदी की तेजी आई है. पिछले 5 महीने के दौरान उनकी कुल दौलत लगभग डबल हो गई है.

एनविडिया ने बनाया ये रिकॉर्ड

गुरुवार की तेजी से एनविडिया की वैल्यू में एक दिन में 277 बिलियन डॉलर की तेजी आई है. यह किसी भी कंपनी की वैल्यू में एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के नाम था, जिसकी वैल्यू एक दिन में 197 बिलियन डॉलर बढ़ी थी. एनविडिया का टोटल मार्केट कैप अब 2 ट्रिलियन डॉलर के पा पहुंच गई है और अब वह माइक्रोसॉफ्ट व एप्पल के बाद अमेरिकी बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह खुलने वाला है इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget