एक्सप्लोरर

InvIT IPO: अगले सप्ताह खुलने वाला है इस इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का आईपीओ, जानें डिटेल्स

Bharat Highways InvIT IPO: देश में कई सड़क परियोजनाओं समेत विभिन्न बुनियादी संरचनाओं को संभालने वाली यह कंपनी 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आ रही है...

शेयर बाजार की रैली पर सवार होकर दनादन कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं. हर सप्ताह कई आईपीओ ओपन हो रहे हैं. अब एक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट का भी आईपीओ आ रहा है, जो शेयर बाजार में सब्सक्रिप्शन के लिए अगले सप्ताह खुलने वाला है.

आईपीओ में नहीं होगा ऑफर फोर सेल

यह आईपीओ है भारत हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) का. भारत हाईवेज इनविट का आईपीओ अगले सप्ताह बुधवार (28 फरवरी) को खुलेगा. वहीं इस आईपीओ के लिए 1 मार्च तक बोलियां लगाई जा सकेंगी. यह आईपीओ 2,500 करोड़ रुपये का होने वाला है. इस आईपीओ में ऑफर फोर सेल का हिस्सा नहीं है. यानी आईपीओ के जरिए 2,500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे.

आईपीओ का प्राइस बैंड और साइज

इनविट ने आईपीओ के लिए 98 रुपये से 100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. आईपीओ के एक लॉट में 150 शेयर हैं. यानी इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए अपर लिमिट पर एक निवेशक को 15 हजार रुपये की जरूरत पड़ने वाली है. रिटेल इन्वेस्टर के लिए अपर लिमिट 13 लॉट यानी 1.95 लाख रुपये की है.

इनविट के पास हैं ये एसेट

यह इनविट देश में कई बुनियादी संरचनाओं का प्रबंधन व संचालन करता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में 7 सड़कें हैं, जो पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हैं. इन्हें एचएएम बेसिस पर कंपनी ऑपरेट करती है. कंपनी को सितंबर 2023 तिमाही में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ था. वहीं कंपनी की एसेट्स करीब 6000 करोड़ रुपये की थीं.

यहां होगा आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल

कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों में किया जाएगा. इस रकम से प्रोजेक्ट एसपीवी को उनके लोन अंशत: या पूर्णत: चुकाने के लिए इनविट की ओर से लोन दिया जाएगा इसके अलावा सामान्य कामों में भी आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल किया जाएगा. इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए रिटेल पोर्शन नहीं है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: भारतीयों की इस आदत से उबर के सीईओ परेशान, बोले- सबसे मुश्किल है यहां का बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget