एक्सप्लोरर

NSE Nifty: निफ्टी में आ सकता है 3160 अंकों का उछाल, दिसंबर 2024 तक 25810 के आंकड़े को छू सकता है इंडेक्स

Nifty 50 Update: रिपोर्ट के मुताबिक बेस केस में निफ्टी 25,810 तो बुल केस में 27,100 के आंकड़े को छूने का दमखम रखता है.

Nifty Target In 2024: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty 50) इस साल के आखिर दिसंबर 2024 तक 25,810 के आंकड़े को छू सकता है जो 29 अप्रैल 2024 के क्लोजिंग लेवल 22,643 से करीब 14 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने एक रिपोर्ट जारी कर ये भविष्यवाणी की है. रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections) के बाद एनडीए (NDA) सरकार की वापसी और ला नीना (La Nina) के प्रभाव में सामान्य मानसून रहने के चलते आर्थिक नीतियों में स्थिरता रहेगी तो इससे आर्थिक ग्रोथ (Economic Growth) को गति मिलेगी. इसी के चलते साल के आखिर तक निफ्टी के करीब 26000 के आंकड़े तक जाने की भविष्यवाणी की गई है. 

बुल केस में 27100 तक जा सकता है निफ्टी 

प्रभुदास लीलाधर ने इंडिया स्ट्रैटजी रिपोर्ट - डेमोक्रैटिक हैट्रिक टू री-रेट मार्केट्स (India Strategy Report – Democratic Hat-trick to Re-Rate Markets) नाम से रिपोर्ट जारी किया है. प्रभुदास लीलाधर ने रिपोर्ट में कहा है कि बेस केस (Base Case) में  12 महीने के दौरान निफ्टी का टारगेट 25,810 अंक है जो पहले 25,363 अंक था. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बुल केस (Bull Case) में निफ्टी 27,100 अंकों को छू सकता है जो पहले इसका लक्ष्य 26,885 अंकों का था. बीयर केस यानि बाजार में मंदी रही तो निफ्टी का लक्ष्य 23,229 रहेगा जो पहले 22066 अंक था. 

लोकसभा चुनाव सदी की बड़ी घटना 

ब्रोकरेज हाउस के इंस्टीट्यूशल रिसर्च के हेड अमनीश अग्रवाल ने कहा, हाल के दिनों में निफ्टी अपने लाइफटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा है. हालांकि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल और कमोडिटी प्राइसेज में उतार चढ़ाव के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती को लेकर अलग विचारों के चलते निफ्टी में 4 फीसदी तक की गिरावट भी देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत चुनावों में डूबा है जो सदी की सबसे महत्वपूर्ण घटना है. उन्होंने कहा कि ओपिनियन पोल्स में एनडीए की जीत की भविष्यवाणी के बावजूद शेयर बाजार 2004 के लोकसभा चुनावों के नतीजों के रिपीट होते हुए देखने के लिए तैयार नहीं है जब चुनाव के नतीजों के एलान वाले दिन 17 मई 2004 को बीएसई सेंसेक्स में 15.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी.    

जून में खत्म हो जाएगी अनिश्चितता 

अमनीश अग्रवाल ने कहा, जून महीने की शुरुआत में राजनीतिक मोर्चे और मानसून को लेकर फैली अनिश्चितता खत्म हो जाएगी जिसके बाद विदेशी निवेश में तेज उछाल देखने को मिलेगा. उन्होंने 4 जून 2024 तक शेयर बाजार में गिरावट के दौरान निवेशकों को खरीदारी करने की सलाह दी है. 

अर्थव्यवस्ता - बाजार के लिए कौन बेहतर 

रिपोर्ट में कहा गया कि प्रभुदास लीलाधर ने अपने समीक्षा में पाया कि डेमोग्राफिक के पक्ष में होने के चलते अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार के मोर्चे पर एनडीए और यूपीए जो अब इंडिया है दोनों ही ने बेहतर परफॉर्म किया है. हालांकि मुख्य सुधार के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट पर फोकस और सभी वर्गो और क्षोत्रों में समावेशी विकास के मामले में एनडीए यूपीए से आगे है. अर्थव्यवस्ता की राह में विश्व स्तर की इंफ्रा और टेक्नोलॉजी ट्रांजीशन के मामले में बीजेपी का घोषणापत्र ज्यादा स्पष्टवादी है.

ये भी पढ़ें 

Old Pension Scheme: रेल यूनियनों की मांग, फिर से बहाल किया जाए ओल्ड पेंशन स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget