एक्सप्लोरर

NPS Account: आधार की मदद से आसानी से खोले NPS अकाउंट, रिटायरमेंट की टेंशन होगी खत्म! 

NPS Account: नेशनल पेंशन योजना के तहत आप आधार की मदद से भी अकाउंट खोल सकते हैं. रिटायर होने पर यह स्कीम आपको मोटा पेंशन का लाभ दे सकती है. 

NPS Account Open: नए साल से अगर आप रिटायरमेंट के लिए प्लान कर रहे हैं तो NPS एक अच्छा विकल्प हो सकता है. नेशनल पेंशन सिस्टम (Nation Pension System) एक लंबे समय तक निवेश का विकल्प देता है. इसमें अभी से एक छोटा अमाउंट जमा करके रिटायरमेंट पर अच्छा मुनाफा जोड़ा जा सकता है. इसमें आप निवेश करके 50 हजार रुपये तक की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. 

NPS की खास बात हैं कि इसे आप घर बैठे खोल सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी. साथ ही आधार की मदद से आप एनपीएस अकाउंट ओपेन (NPS Account Open) कर सकते हैं. एनपीएस अकाउंट ओपेन करने से पहले जान लेते हैं कि आपको एनपीएस योजना के तहत क्या-क्या लाभ दिया जाएगा. 

क्या मिलते हैं फायदे 

NPS स्कीम में निवेश करने पर आयकर विभाग की धारा 80-CCD (1B) के तहत 50 हजार रुपये और इनकम टैक्स की धारा 80 C के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट का दावा किया जा सकता है. एनपीएस अकाउंट में मैच्योरिटी पूर होने के बाद एक बड़ा फंड जुटा सकते हैं. इसमें दो तरीके से पैसा मिलता है. पहले हिस्से में एक फंड को पहले ही मिल जाता है. दूसरे तरीके में पैसा पेशन के लिए जमा रहता है. इस पैसे से एन्यूटी खरीदी जाती है और फिर हर महीने गणना के हिसाब से पेंशन का लाभ दिया जाता है. 

500 रुपये में खुल जाता है अकाउंट 

एनपीएस के तहत दो तरह के अकाउंट ओपेन किए जाते हैं. टियर 1 में कोई भी रजिस्ट्रेशन करके निवेश शुरू कर सकता है और यह अकाउंट 500 रुपये में खुल जाता है. वहीं टियर 2 के लिए आपके पास टियर 1 अकाउंट होना चाहिए. टियर 2 अकाउंट में हर महीने पैसा निवेश कर आप रिटायरमेंट पर मोटा पैसा बना सकते हैं. 60 फीसदी रकम आप मैच्योरिटी पूरा होने पर निकाल सकते हैं, बाकी आप 40 फीसदी राशि से एन्युटी खरीद सकते हैं, जो पेंशन के लिए काम आएगा. 

आधार से कैसे खोले NPS अकाउंट 

  • सबसे पहले आपको एनएसडीएल की वेबसाइट enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं.
  • अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड विद आधार पर क्लिक करें.
  • आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई कर दें.
  • आधार रिलेटेड जानकारी पहले ही अपलोड हो जाएगी, जिसे भरने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • अब स्कैन सिग्नेचर और फोटो अपलोड करें.
  • फिर पेमेंट होने के बाद आपका एनपीएस अकाउंट ओपेन हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें

Mutual Fund:  लाखों रुपयों की है जरूरत तो ऐसे करें प्लानिंग, सिर्फ 5 साल में जुटा सकते हैं 50 लाख की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget