एक्सप्लोरर

Indian Railways: रेल मार्ग से जुड़ेगा शक्‍त‍िपीठ अंबाजी, 2798 करोड़ रु की लागत से ब‍िछाई जा रही नई लाइन

रेल मंत्रालय ने गुजरात और राजस्‍थान के खास तीर्थ स्‍थलों को जोड़ने वाली Taranga Hill-Ambaji-Abu Road New Rail Line के निर्माण को मंजूरी दी है.

Indian Railways Status: भारतीय रेलवे से एक राज्‍य को दूसरे राज्‍य के अहम पर्यटन, तीर्थ स्‍थलों को जोड़ने के ल‍िए नई रेल लाइन ब‍िछाई जा रही है. रेल मंत्रालय ने गुजरात और राजस्‍थान के खास तीर्थ स्‍थलों को जोड़ने वाली तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन (Taranga Hill-Ambaji-Abu Road New Rail Line) के निर्माण को मंजूरी दी है. 116.65 किलोमीटर रेल लाइन निर्माण पर कुल 2798.16 करोड़ रु की अनुमानित लागत आएगी, ज‍िसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी से मंजूरी म‍िल गई है. इस रेल परियोजना को 2026-27 तक पूरा करने का टारगेट रखा है. 

51 शक्तिपीठो में से 1 है अंबाजी
देश का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अंबाजी शक्तिपीठ (Ambaji Shaktipeeth) है. यह भारत में 51 शक्तिपीठों में से एक में शाम‍िल है. इस परियोजना में निर्माण के दौरान लगभग 40 लाख मानव दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर देता है. यह परियोजना कनेक्टिविटी बढ़ाने में अहम भूमिका का निर्वहन करेगी, जिससे समग्र सामाजिक आर्थिक विकास होगा. अंबाजी धार्मिक स्थल में हर साल गुजरात के और देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लाखों भक्त दर्शन के लिये आते है. तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई लाइन के निर्माण से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी. 

अजीतनाथ जैन मंदिर नेटवर्क से जुड़ेंगे
तारंगाहिल में स्थित अजीतनाथ जैन मंदिर (24 पवित्र जैन तीर्थंकरों में से एक) के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं के लिये यह रेल लाइन देश के अन्य ब्रॉडगेज नेटवर्क से सम्पर्क स्थापित करेगी. यह रेल लाइन कृषि और स्थानीय उत्पादों के परिवहन में तीव्र आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी और गुजरात और राजस्थान राज्यों का देश के अन्य हिस्सों के साथ बेहतर गतिशीलता प्रदान करेगी. यह परियोजना मौजूदा अहमदाबाद-आबू रोड रेलवे लाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी प्रदान करेगी. प्रस्तावित नई रेल लाइन राजस्थान के सिरोही जिले और गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा और महेसाणा जिलों से होकर गुजरेगा. 

इस क्षेत्र में बनेंगे उद्योग धन्धे 
नई रेल लाइन के निर्माण से इस क्षेत्र में उद्योग धंधे विकसित होंगे और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा. तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन (116.65 KM) की अनुमानित लागत 2798.16 करोड़ रु है. इस रेल लाइन पर कुल 15 स्टेशन प्रस्तावित है, जिनमें 8 क्रॉसिंग और 7 हाल्ट स्टेशन है. इसमें 11 टनल, 54 बडे पुल, 151 छोटे पुल, 8 रोड ओवर ब्रिज, 54 रोड अण्डर ब्रिज/सीमित ऊंचाई के पुल पर संचालित मार्ग होगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 16,000 के ऊपर, सेंसेक्स 53700 के पार निकला

Cancellation of Ride: अब Ola, Uber कैब ड्राइवर नहीं कर सकेंगे मनमानी! बेवजह कैब कैंसिल करने पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या, बीते 5 साल में चार गुना अमीरों की संख्या बढ़ी
देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या, बीते 5 साल में चार गुना अमीरों की संख्या बढ़ी
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget