एक्सप्लोरर

RBI Emergency Payment: चाहे बम गिरे या आए सुनामी, भारत में नहीं रुकेगा डिजिटल पेमेंट! इस तैयारी में जुटा रिजर्व बैंक

RBI Emergency Payment System: पिछले कुछ सालों में देश में डिजिटल पेमेंट में तेजी आई है. अभी जिन सिस्टम के माध्यम से ये पेमेंट हो रहे हैं, वे युद्ध या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में ठप हो सकते हैं...

प्रौद्योगिकी से काम आसान तो होता है, लेकिन इसके साथ अलग जटिलताएं और जोखिम पैदा होते हैं. हालिया सालों में यूपीआई (UPI) समेत अन्य नई प्रौद्योगिकियों ने भारत में डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचा दिया है. इससे पेमेंट करना आसान हुआ है और कैश लेकर चलने की जरूरत समाप्त हो गई है, लेकिन इसके साथ में जोखिम भी बढ़ गए हैं. ऐसा संभव है कि ये सिस्टम अचानक काम करना बंद कर दें. रिजर्व बैंक ने खुद यह बात स्वीकार की है.

पूरी तरह से अलग होगी प्रणाली

रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जारी सालाना रिपोर्ट (RBI Annual Report) में इन आशंकाओं पर बात की है. सेंट्रल बैंक ने साथ ही बताया है कि वह किसी भी परिस्थिति में काम करने वाली भुगतान प्रणाली तैयार कर रहा है. यह प्रणाली प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी विनाशकारी घटनाओं के दौरान महत्वपूर्ण लेनदेन के लिए उपयोगी होगी. यह नई प्रणाली मौजूदा भुगतान प्रौद्योगिकियों से अलग होगी.

आरबीआई ने दिया है ये नाम

रिजर्व बैंक ने प्रस्तावित आपातकालीन प्रणाली को ‘लाइट वेट एंड पोर्टेबल पेमेंट सिस्टम’ यानी एलपीएसएस (LPSS) नाम दिया है. उसने कहा कि एलपीएसएस पारंपरिक प्रौद्योगिकियों से अलग होगा और इसे बहुत कम कर्मचारी कहीं से भी संचालित कर सकेंगे. ऐसे में यह किसी भी आपातकालीन स्थिति में डिजिटल पेमेंट कर पाना सुनिश्चित करेगा.

अभी इनसे हो रहा है काम

आपको बता दें कि बड़ी मात्रा में भुगतान के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी आरटीजीएस (RTGS), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर यानी एनईएफटी (NEFT) और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) जैसी मौजूदा भुगतान प्रणालियां तैयार की गईं हैं. इन प्रणालियों के साथ एक खामी है कि इनके लिए एडवांस आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और जटिल तारों के नेटवर्क की जरूरत पड़ती है.

इन स्थितियों में ठप हो जाएगा पेमेंट

अब मान लीजिए कि दुश्मन देश भारत पर हमला कर देता है और भयंकर युद्ध छिड़ जाता है. ऐसे में आरटीजीएस, एनईएफटी या यूपीआई जैसे सिस्टम को चलाना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि उनके लिए जरूरी इंफ्रा नहीं जुट पाएगा. इन्हें चलाने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होती है. यह भी एक चुनौती है. इसी तरह अचानक कोई भयावह प्राकृतिक आपदा भी पूरे सिस्टम को तबाह कर सकती है. पेमेंट ठप हो जाने से कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं और पूरा देश एक झटके में ठिठक सकता है. इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नई प्रणाली को डेवलप किया जा रहा है.

रिपोर्ट में सेंट्रल बैंक ने कही ये बात

आरबीआई ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध जैसी भयावह घटनाओं में मौजूदा प्रणालियां अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं. इसलिए ऐसी विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहने में समझदारी है. इस बात को ध्यान में रखकर आरबीआई ने एलपीएसएस की परिकल्पना की है, जो पारंपरिक तकनीकों से स्वतंत्र होगा और बेहद कम कर्मचारियों के साथ इसे कहीं से भी संचालित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में भी धोनी की धूम, मालामाल हो रहे सीएसके के शेयरहोल्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget