एक्सप्लोरर

महंगाई की मारः बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, ATF भी हुआ महंगा

जहां आज वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ आपके आर्थिक जीवन में कई नए बदलाव आने वाले हैं वहीं आज से आपके रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली कुछ वस्तुएं महंगी होने जा रही है.

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2019-20 की शुरुआत आज से हो चुकी है और इसी के साथ आपके आर्थिक जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं. पीएफ, टैक्सेबल आय के नियमों में हो रहे बदलाव से लेकर कई गाड़ियों के महंगी होने का सिलसिला आज से शुरू हो चुका है. वहीं इसके साथ आपके घर के बजट में भी बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि नैचुरल गैस महंगी होने जा रही है. ऐसे में आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाली एक और खबर आई है.

बिना सब्सिडी वाली एलपीजी के दाम बढ़े नए वित्त वर्ष के साथ ही बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. यह एक महीने के अंतर पर एलपीजी की दरों में दूसरी बढ़ोतरी है. एक मार्च 2019 को इसके दाम में 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया था.

उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं. इससे ज्यादा सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 495.86 रुपये प्रति सिलेंडर है. इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

केरोसिन के दाम में भी हुआ इजाफा इसी के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत बेचे जाने वाले केरोसिन के दाम मामूली बढ़कर 32.24 रुपये से 32.54 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इस तरह इसके दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

एटीएफ के दाम में हुआ इजाफा गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस और केरोसिन के साथ विमान ईंधन-एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के भाव में सोमवार को एक फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ग्लोबल स्तर पर कीमतों में इजाफे के बाद लगातार दूसरे महीने एटीएफ महंगा हुआ है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य के बारे में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दिल्ली में एटीएफ की दर में 1.07 फीसदी या 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई दरों के मुताबिक एटीएफ के दाम बढ़कर 63,472.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए है.

इससे पहले पहली मार्च को एटीएफ का मूल्य 8.1 फीसदी या 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ा था. माना जा रहा है कि एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी से पहले से कैश संकट झेल रही एयरलाइन कंपनियों की परेशानी और बढ़ेगी.

रिकॉर्ड बनाने के बाद नीचे आया बाजारः निफ्टी 11,700 से नीचे फिसला, सेंसेक्स 198 अंक ऊपर 38,871 पर बंद

शेयर मार्केट: नए वित्त वर्ष में सेंसेक्स की नई ऊंचाई, पहली बार 39 हजार के पार

नए वित्तीय साल की शुरुआत: आज से बदल जाएगा बहुत कुछ, यहां जानें अहम बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget