एक्सप्लोरर

Noida Property Rate: सर्किल रेट बढ़ने से नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल, जानें नए रेट्स

Noida Property Rate Hike: नोएडा में अब इंडस्ट्री लगाने के साथ मकान बनाने में लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा. इस साल कितने दाम बढ़ गए हैं-जानकर हैरानी होगी.

Noida Property Rate: नोएडा में अब आशियाना खरीदने और बनाने का सपना भी महंगा हो गया है. 23 अप्रैल को हुई नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत उपयोग की संपत्तियों की आवंटन दरों में छह से दस फीसदी की बढोतरी की है. इससे उद्योग लगाने के साथ मकान बनाने में लोगों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा. वर्ष 2022 में भी आवंटन दरों में 10 से 15 फीसदी तक प्राधिकरण ने इजाफा किया था. इस साल भी 10 फीसदी तक रेट बढ़े हैं.

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में 23 अप्रैल को अवस्थापना और औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई. इस दौरान 19 प्रस्ताव रखे गए. बोर्ड बैठक के दौरान ई-श्रेणी के आवासीय सेक्टरों के सबसे अधिक दस फीसदी का इजाफा किया गया है. ए-प्लस श्रेणी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इन टाइप के प्लॉट में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई

जबकि ए, बी, सी और डी श्रेणी के सेक्टरों में भूखंड की दरों में छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. आवासीय भवन यानी फ्लैट और व्यावसायिक संपत्ति की दरों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. बीते महीनों में औद्योगिक भूखंडों की नीलामी में अधिक रेट प्राधिकरण को प्राप्त हुए थे. ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र की फेज वन, फेज टू और फेज तीन की दरों में छह फीसदी इजाफा किया गया है. संस्थागत संपत्ति क्षेत्र में भी फेज वन, फेज टू और फेज तीन में स्थित आईटी-आईटीईएस और डाटा सेंटर उपयोग की संपत्तियों में भी छह फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

1 वर्ग मीटर जमीन महज 8 महीने में 9180 रुपये महंगी हुई

11 अगस्त 2022 से पहले सेक्टर 102, 115, 158 और 162 आदि सेक्टरों में आवासीय प्लॉट की कीमत 36200 वर्ग मीटर थी. ई श्रेणी वाले इन सेक्टरों में अब प्लॉट खरीदने का बेस प्राइस ही 45,380 रुपए वर्गमीटर हो गया है. उस पर भी ईऑक्शन के दौरान नीलामी होगी और इस बेस्ट प्राइस से ऊपर जो बढ़-चढ़कर बोली लगाएगा, उसे ही वह प्लॉट दिया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि 1 वर्ग मीटर जमीन महज 8 महीने में 9180 रुपये महंगी हो गई. फीसदी में अगर इस बढ़ोतरी को देखा जाए तो तकरीबन 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 11 अगस्त 2022 को करीब 14 फीसद दाम बढ़ाए गए थे और 23 अप्रैल 2023 को हुई बैठक में 10 फीसदी दाम बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है.

इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में हुई 40 फीसदी की वृद्धि हुई 

इसके साथ-साथ अगर इंडस्ट्रियल सेक्टर में उपलब्ध भूखंडों की बात करें तो उन पर करीब 40 फीसदी की महज 8 महीनों में वृद्धि हुई है. जबकि इन 8 महीनों के दौरान सोने के दाम की अगर बात करें तो उनमें महज 24 से 28 फीसद बढ़ोतरी हुई है. यह देखने वाली बात होगी कि नोएडा में आवासीय और औद्योगिक काम के लिए मिलने वाली जमीन सोने के दाम से भी ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.

कमेटी करती है फैसला

किसी भी अथॉरिटी के अंदर बोर्ड बैठक के दौरान जब दाम बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जाता है तो उससे पहले काफी कागजी कार्यवाही की जाती है. रिसर्च होती है और साथ ही एक टीम उस पर काम करती है. अथॉरिटी में जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए एक कमेटी बनी हुई है. ये कमेटी जमीन अधिग्रहण खर्च, डेवलपमेंट खर्च, एक्सटर्नल डेवलपमेंट खर्च मेंटेनेंस खर्च समेत अन्य खर्च जोड़ कर प्रति वर्ग मीटर में दरें तय करती है. इसके साथ साथ श्रेणी और लोकेशन भी देखी जाती है. साथ ही आरबीआई के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स अर्बन को देखा जाता है. इस इंडेक्स में पिछले वित्तीय वर्ष में 6 फीसद की बढ़ोतरी हुई है.

ग्रेटर नोएडा में जमीनों के दाम आसमान छू रहे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं. इस बात को लेकर टाउन प्लानर कोई भी हैरानी नहीं जताते हैं. उनका कहना है कि यह होना ही था, क्योंकि जिस तरीके से नोएडा और फिर ग्रेटर नोएडा की टाउन प्लानिंग की गई थी आने वाले समय में यह एनसीआर का सबसे महंगा शहर होने वाला है. टाउन प्लानर अभिनव सिंह चौहान ने बताया कि जिस तरीके से यहां पर बसाई गए सेक्टर्स, बनाई गई सड़कें, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा है, उसे देखते हुए यहां के दाम तो बढ़ने ही थे. साथ ही साथ यहां पर अब ट्रांसपोर्टेशन का जाल जैसे जैसे बिछता जा रहा है वैसे वैसे यहां के दाम और भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सबसे जरूरी चीज जो अथॉरिटी ने समय पर की वह थी टाउन प्लानिंग और उसी के चलते नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी जहां पर बहुचर्चित परियोजनाएं आने वाली हैं वहां पर भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की गई है. इस वजह से ही जमीनों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं.

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट में दायर SEBI की अर्जी पर अडानी समूह ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget