एक्सप्लोरर

NITI आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने इस्तीफा दिया

भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए लौटेंगे. बताया जा रहा है कि वो जो पब्लिक सर्विस लीव लेकर आये थे वो खत्म हो रही है और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से उन्‍हें लौटने के लिए कहा जा रहा है.

नई दिल्लीः नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि वो पठन-पाठन के क्षेत्र में लौटेंगे. अरविंद पनगढ़िया ने अपने इस फैसले की जानकारी पीएमओ को दे दी है पर अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर होने के कारण उनके इस्तीफे को मंजूरी नहीं मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त को कार्यालय में उनका आखिरी कामकाजी दिन होगा.

अरविंद पनगढ़िया आर्थिक उदारीकरण के पक्षधर रहे हैं और माना जा रहा है कि उनके इस्तीफे से सरकार के इकोनॉमिक रिफॉर्म प्रोग्राम की रफ्तार पर असर हो सकता है.

कोलंबिया लौटेंगे अरविंद पनगढ़िया भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए लौटेंगे. बताया जा रहा है कि वो जो पब्लिक सर्विस लीव लेकर आये थे वो खत्म हो रही है और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से उन्‍हें लौटने के लिए कहा जा रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अरविंद पनगढ़िया को पहले भी दो बार वापस लौटने के लिए रिकवेस्ट नोटिस भेजा जा चुका है. अरविंद कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इंडियन पॉलिटिकल इकोनॉमी पढ़ाते थे.

अरविंद पनगढ़िया का जीवन परिचय मौजूदा मोदी सरकार ने देश की नीति और विकास प्रक्रिया को नई दिशा देने के लिए योजना आयोग को खत्‍म कर नीति आयोग का गठन किया था. नीति आयोग के गठन के बाद 5 जनवरी, 2015 को अरविंद पनगढ़िया उसके पहले उपाध्‍यक्ष बने थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग उपाध्यक्ष हैं.

प्रिंस्‍टन यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र में पीएचडी अरविंद पनगढ़िया अरविंद न सिर्फ नीति आयोग के उपाध्यक्ष हैं बल्कि इससे पहले वो एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के चीफ इकनॉमिस्ट के पद पर भी रहे हैं. वर्ल्ड बैंक, आईएमएफ और यूएनसीटीएडी के अलावा अंकटाड में भी विभिन्न पोस्ट पर काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह मेरीलैंड यूनिवर्सिटी के कॉलेज पार्क में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं. अरविंद के पास वर्ल्‍ड बैंक, आईएमएफ, विश्‍व व्‍यापार संगठन (WTO) में भी काम करने का अच्छा खासा अनुभव है.

सम्मान मार्च 2012 में अरविंद पनगढ़िया को देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पदम विभूषण मिला था.

किताबें अरविंद पनगढ़िया कई किताबें भी लिख चुके हैं. साल 2008 में भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़ी उनकी किताब 'इंडिया द इमरजिंग जाइंट' द इकनॉमिस्ट की ओर से सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली किताब में शामिल हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...
मिडिल ईस्ट तनाव से भारत की लगी लॉटरी, हुआ कुछ ऐसा कि भारत की ओर दौड़ी टेक कंपनिया; जानें डिटेल...

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget