एक्सप्लोरर

IndiGo के निदेशक मंडल में शामिल हुए नीति आयोग के पूर्व CEO अमिताभ कांत, भारत के जी-20 शेरपा से दिया था इस्तीफा

IndiGo Airlines: विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि इंडिगो की टीम 2030 तक वैश्विक कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान का लाभ उठा सकती है.

Amitabh Kant: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को इंडिगो एयरलाइंस की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने गुरुवार को अपने निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक (Non Executive Director) के तौर पर नियुक्त करने का ऐलान किया है. अमिताभ कांत ने पिछले महीने भारत के जी-20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया था.

जी-20 शेरपा ने अमिताभ कांत ने दिया था इस्तीफा 

इंटरग्लोब एविएशन की तरफ से कहा गया है कि निदेशक मंडल में उनकी नियुक्ति रेगुलेटरी और शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है. इंडिगो के निदेशक मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि इंडिगो को अमिताभ कांत को बोर्ड सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि अमिताभ कांत के पास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का अच्छा-खासा अनुभव है. उनके नेतृत्व गुणों से इंडिगो को बहुत लाभ होगा.

नीति आयोग (National Institution for Transforming India) में छह वर्षों तक सीईओ रहने के दौरान अमिताभ कांत ने Aspirational Districts Programm चलाया था. इस दौरान देश के पिछ़ड़े जिलों को फोकस कर वहां पर तेजी के साथ विकास करना था, ताकि सामाजिक और आर्थिक दूरियों को कम किया जा सके. ये भारत सरकार की एक प्रमुख पहल रही है.

अमिताभ कांत ने कई अहम भूमिकाएं निभाईं

विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि इंडिगो की टीम 2030 तक वैश्विक कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान का लाभ उठा सकती है. अमिताभ कांत ने नीति आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं, जिनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बोर्ड में निदेशक और भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य की भूमिका शामिल हैं.

अमिताभ कांत ने इंडिगो के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर कहा कि मैं इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) के निदेशक मंडल में शामिल होकर बहुत खुश हैं. इसके साथ ही, उन्होंने आगे कहा कि वे इंडिगो और भारत के व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास के अगले अध्याय में योगदान देने के लिए तत्पर हैं.

ये भी पढ़ें: ये पांच शेयर जो आपको दे सकते हैं 70 प्रतिशत से भी ज्यादा का जबरदस्त रिटर्न! ब्रोकरेज फर्म ने दी 'BUY' रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget