एक्सप्लोरर

Inflation: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, महंगाई को 4 प्रतिशत से नीचे रखने का प्रयास कर रही है सरकार

Inflation: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार महंगाई दर को 4 प्रतिशत से नीचे रखने का हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही रुपये की कमजोरी पर भी सरकार की नजरें हैं

Inflation: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार महंगाई को 4 प्रतिशत से नीचे रखने का हर संभव प्रयास कर रही है. केंद्र सरकार ऐसे कदम भी उठा रही है जिससे लोगों को अनिवार्य चीजें उचित दाम पर समय से उपलब्‍ध हों. पुणे शहर के नजदीक एक संवाददाता सम्‍मेलन में सीमारमण ने कहा कि महंगाई दर को निश्चित स्‍तर पर लाने के लिए भी सरकार कदम उठा रही है. 

बढ़ती कीमतों से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने कहा कि जहां तक महंगाई का सवाल है तो मैंने संसद में हर बार इससे जुड़े सवालों का जवाब दिया है. महंगाई दर को एक निश्चित स्‍तर पर लाने के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर आयातित खाद्य तेलों पर लगने वाली ड्यूटी हटा दी गई है. उन्‍होंने कहा कि महंगाई के मसले को वैश्विक परिप्रेक्ष्‍य में देखा जाना चाहिए. 

सीतारमण ने कहा कि अमेरिका में महंगाई दर 40 साल के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई है. जर्मनी में भी महंगाई दर 38 साल के उच्‍च स्‍तर पर है. हमारी कोशिश है कि महंगाई दर 4 फीसदी के नीचे रहे. वित्‍त मंत्री से यह पूछे जाने पर कि डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार निम्‍न स्‍तर के नए रिकॉर्ड बना रहा है, उन्‍होंने कहा कि सरकार देश की अर्थव्‍यवस्‍था को हर पहलू से देख रही है. उन्‍होंने कहा, 'चाहे महंगाई हो या विनिमय दर... हम हर मसले को देख रहे हैं. '

इससे पहले एक प्रोग्राम में उन्‍होंने कहा कि बिना किसी सिक्‍योरिटी के पात्र लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है. वित्‍त मंत्री ने कहा कि साल 2015 में मुद्रा लोन स्‍कीम की शुरुआत के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों से कहा था कि वे बिना किसी सिक्‍योंरिटी के इस योजना के तहत कर्ज दें. 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) की शुरुआत गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि स्‍मॉल/माइक्रो एंटरप्राइजेज को 10 लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्‍ध कराने के लिए किया गया था.

यह भी पढ़ें

Rice Price Up: सरकार ने कर दिया कंफर्म, चावल के दाम में बढ़ोतरी रहेगी जारी, जानें क्या बताई वजह

Petrol Diesel Rate: क्या सस्ता मिल रहा आज पेट्रोल और डीजल, जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget