एक्सप्लोरर

सावधान! अब पाकिस्तान चल सकता है साइबर अटैक वाली चाल, वित्त मंत्री ने बैंकिंग अधिकारियों के साथ की बैठक

Cyber Attack: भारतीय सेना की मुस्तैदी से पाकिस्तान की हर चाल नाकाम हो रही है. ऐसे में अब पाकिस्तान साइबर अटैक कर भारत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसे देखते हुए वित्त मंत्री ने शुक्रवार को बैठक की.

Cyber Attack: भारत-पाक तनाव के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंक और इंश्योरेंस सेक्टर के बड़े अधिकारियों व फाइनेंशियल सेक्टर के रेगुलेटर्स संग बैठक की. इस दौरान उन्होंने बैंकों को अपने साइबर सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और डेटा सेंटरों का नियमित रूप से ऑडिट कराने का निर्देश दिया ताकि सभी डिजिटल और कोर बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का फायरवॉल पूरी तरह से सुनिश्चित हो. किसी भी तरह की गलत साइबर एक्टिविटी और उल्लंघन को रोकने के लिए चौबीसों घंटे इनकी मॉनिटरिंग की जाए. 

बौखलाहट में पाकिस्तान करा सकता है साइबर अटैक

दरअसल, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान साइबर अटैक करा सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए यह बैठक की गई. वित्त मंत्री ने बैंकिंग अधिकारियों से दो ऐसे सीनियर ऑफिसर्स की नियुक्ति की बात कही है, जिनमें से एक साइबर से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करेगा और दूसरा बैंक के कामकाज और एटीम में कैश फ्लो निरंतर हो इसकी निगरानी करेगा. इन अधिकारियों को किसी भी घटना की जानकारी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In), भारतीय रिजर्व बैंक और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) को देनी होगी. 

आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने पर वित्त मंत्री ने दिया जोर

भारत-पाक टेंशन के बीच आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने सभी बैंकों को किसी भी स्थिति या संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया ताकि देश के नागरिकों और व्यवसायों के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित हो सके, खासकर बॉर्डर एरिया में. 

भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में पाकिस्तान

पाकिस्तान के हर हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ऐसे में पाकिस्तान साइबर अटैक के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रह सकता है. CERT-In ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में बैंकों, निजी कंपनियों और सरकारी वेबसाइट्स को निशाना बनाया जा सकता है इसलिए इन्हें अलर्ट कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के बॉर्डर से लगे इलाकों में बैंकों ने बढ़ाई सुरक्षा, वॉर रूम के साथ साइबर सिक्योरिटी मैकेनिज्म को किया मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget